प्रेमचंद्र अग्रवाल – Tunwala News https://tunwala.com Uttarakhand Hindi News Portal Tue, 21 Nov 2023 09:55:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 https://tunwala.com/wp-content/uploads/2023/02/cropped-OQ5DC31-ai-32x32.png प्रेमचंद्र अग्रवाल – Tunwala News https://tunwala.com 32 32 मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चंद्रेश्वर नगर में पानी की निकासी के लिए विधायक निधि से 9 लाख 50 हजार रुपए देने की घोषणा की https://tunwala.com/2023/11/21/minister-premchand-aggarwal-anno/ Tue, 21 Nov 2023 09:55:19 +0000 https://memoirspublishing.com/?p=67815 ऋषिकेश : चंद्रेश्वर नगर में, क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पानी की निकासी के लिए 9 लाख 50 हजार रुपए की विधायक निधि से पाइपलाइन बिछाने की घोषणा की। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि वह चंद्रेश्वर नगर की समस्याओं को अच्छे से समझते हैं और उन्होंने विकास कार्यों के लिए कभी भी धन की कमी को नहीं आने देंगे।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि बीते माह अगस्त में आई आपदा से चंद्रेश्वर नगर में हुए नुकसान का उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया था। उनकी ओर से अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को चिन्हित कर नुकसान की भरपाई के निर्देश दिए गए थे। बताया कि अभी तक 890 परिवारों को करीब 22 लाख रुपए की राहत राशि के चेक वितरित किए जा चुके हैं।डॉ अग्रवाल ने कहा कि चंद्रेश्वर नगर में वर्षा काल के दौरान पानी एकत्र हो जाता है। कहा कि पानी की निकासी न होने पर लोगों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निस्तारण के लिए वह चौथी बार जनता के आशीर्वाद से जनप्रतिनिधि बने हैं।इस मौके पर उन्होंने 9 लाख 50 हजार रुपए की विधायक निधि से पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने की घोषणा की। कहा कि विकास कार्यों को करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से काम कर रही है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजपा सुमित पवार, जिला कार्यालय प्रभारी देवदत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा किशन मंडल, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रेमनाथ राव, जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा सुजीत यादव, चंदन कुमार, विरजु गुप्ता, भानु सिंह, सुदर्शन यादव, सतीश राजभर आदि स्थानीय उपस्थित रहे।

]]>
त्रिवेणी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने की शिरकत, दी भोजपुरी में बधाई https://tunwala.com/2023/11/19/minister-aggarwal-participated-in/ Sun, 19 Nov 2023 15:26:07 +0000 https://memoirspublishing.com/?p=67735  

 

ऋषिकेश 19 नवंबर 2023 ।

 

सार्वजनिक छठ पूजन समिति की ओर से 29 वॉ सार्वजनिक छठ महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इससे पहले मंत्री डॉ अग्रवाल ने डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर देश और प्रदेश की उन्नति, सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर आस्था पथ पर भी पूर्वांचल समाज के लोगों को मंत्री डॉ अग्रवाल ने बधाई दी। साथ ही गंगा में दूध विसर्जित किया।

 

रविवार को त्रिवेणी घाट पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा में कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि छठ पूजा को सूर्य छठ या डाला छठ के नाम से भी संबोधित किया जाता है। इसकी शुरुआत डूबते हुए सूर्य की अराधना से होती है।

 

डॉ अग्रवाल ने छठ शब्द का महत्व बताया। कहा कि शब्द “छठ” संक्षेप शब्द “षष्ठी” से आता है, जिसका अर्थ “छः” है, इसलिए यह त्यौहार चंद्रमा के आरोही चरण के छठे दिन, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष पर मनाया जाता है। कार्तिक महीने की चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तक मनाया जाने वाला ये त्यौहार चार दिनों तक चलता है। मुख्य पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के छठे दिन की जाती है।

 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि सूर्य भगवान की पूजा कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों को भी समाप्त करती है और परिवार की दीर्घायु और समृद्धि सुनिश्चित करती है। यह सख्त अनुशासन, शुद्धता और उच्चतम सम्मान के साथ की जाती है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि छठ व्रत करने वालों के घर में हमेशा सुख-समृद्धि और आरोग्यता बनी रहती है।

 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि छठ पर्व के दौरान हवा का नियमित प्राणिक प्रवाह गुस्सा, ईर्ष्या और अन्य नकारात्मक भावनाओं को कम करने में मदद करता है।डॉ अग्रवाल ने कहा कि सूर्य को शक्ति का देवता माना जाता है और इसकी आराधना पूजा हिन्दू धर्म में काफी महत्व रखती है।

 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि देश विविधताओं से भरा हुआ है और हमें उन विविधताओं का आदर-सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने छठ व्रतियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

 

इस अवसर पर समिति महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, अध्यक्ष राम कृपाल गौतम, लल्लन राजभर, कार्यक्रम अध्यक्ष शम्भू पासवान, संयोजक प्रदीप दुबे, महामंत्री परमेश्वर राजभर, कोषाध्यक्ष वीर बहादुर राजभर, जय प्रकाश नारायण, नागेंद्र सिंह, राजू गुप्ता, राहुल शर्मा, धीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

———————

छठ पूजा की दी बधाई

ऋषिकेश। केबीनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने त्रिवेणी घाट पर ही छठ पूजा पर एक अन्य सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने छठ पूजा पर व्रती महिलाओं को बधाई दी।

इस मौके पर अध्यक्ष राजपाल ठाकुर, महामंत्री दीनदयाल राजभर,  उपाध्यक्ष संजय भारद्वाज, कार्यक्रम अध्यक्ष राजाराम, जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, कार्यक्रम संयोजक पंकज गुप्ता, रमेश त्रिपाठी, गिरीश राजभर, जितेंद्र प्रसाद, शैलेन्द्र बिष्ट, मुसाफिर प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

]]>