देहरादून : भव्य कलश यात्रा द्वारा किया गया शिव कथा का शुभारंभ, मेयर गामा रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद

देहरादून। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 20 से 26 नवंबर 2023 तक दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान देहरादून, उत्तराखंड में होने वाली शिव कथा का शुभारंभ करने हेतु देहरादून क्षेत्र में 19 नवंबर को कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें विशाल संख्या में गुरुदेव के शिष्यों सहित मुख्य अतिथियों के रूप में सुनील उनियाल गामा मेयर देहरादून सम्मलित हुए | गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज  (संस्थापक एवं संचालक, डीजेजेएस) की शिष्या सुप्रसिद्ध कथाव्यास, साध्वी गरिमा भारती जी कथा का वाचन करेंगी। कथा का समय सायं 3 से सायं 6 बजे तक का रहेगा। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की प्रार्थनाओं व उनकी दिव्य तरंगों के माध्यम से वातावरण में शांति और एकता का संदेश दिया गया। संस्थान का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति की स्थापना करना है। यह उद्देश्य प्रत्येक हृदय में ब्रह्मज्ञान की शाश्वत विधि द्वारा शांति स्थापित कर के ही यथार्थ पूर्ण किया जा सकता है। एक जाग्रत आत्मा में ही दूसरों को जगाने व विश्व में शांति की स्थापना करने की शक्ति होती है। हमारी मौजूदा सभी समस्याओं का मूल है दृ अनियंत्रित मन। जिसका एकमात्र समाधान है ब्रह्मज्ञान, क्योंकि ब्रह्मज्ञान की ध्यान साधना द्वारा ही अनियंत्रित मन को नियंत्रित किया जा सकता है। शास्त्रों में स्पष्ट वर्णन है कि समय के पूर्ण गुरु ही व्यक्ति को ब्रह्मज्ञान प्रदान करने का सामर्थ्य रखते हैं। निःसंदेह, आध्यात्मिक रत्नों को लिए, डीजेजेएस द्वारा आयोजित शिवकथा सभी वर्गों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। देहरादून, उत्तराखंड के निवासियों को उनकी व्यस्त दिनचर्या से कथा के लिए समय निकालकर लाभान्वित होने की प्रेरणा प्रदान करने में कलश यात्रा कारगर सिद्ध हुई। यह कथा सब के लिए सुख व शांति का स्रोत सिद्ध होगी।

Anju Kunwar

Learn More →

You May Have Missed!

0 Minutes60 हजार मोबाइल एप में मिला मैलवेयर, तुरंत चेक करें अपना फोन, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
टेक्नोलॉजी
60 हजार मोबाइल एप में मिला मैलवेयर, तुरंत चेक करें अपना फोन, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
0 Minutesभारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे:न्यूजीलैंड को छठा झटका...शमी ने लिया तीसरा विकेट, स्कोर 60/6
उत्तराखंड कुमाऊं गढ़वाल टेक्नोलॉजी ताज़ा खबर देश/दुनिया मनोरंजन राजनीति राज्य लाइफ स्टाइल लोककला/साहित्य विविध व्यापार स्पोर्ट्स हेल्थ
IND W vs BAN W: T20 WC से पहले Richa Ghosh’s के बल्ले से मची खलबली, भारत ने बांग्लादेश को 52 रन से हराया
0 Minutes27 जनवरी से बदलेगा शेयर बाजार का नियम, जानें इसका आम निवेशकों पर क्या असर पड़ेगा?
उत्तराखंड कुमाऊं गढ़वाल टेक्नोलॉजी ताज़ा खबर देश/दुनिया मनोरंजन राजनीति राज्य लाइफ स्टाइल लोककला/साहित्य विविध व्यापार स्पोर्ट्स हेल्थ
Budget Session 2023 Live: विपक्ष द्वारा अडानी समूह विवाद पर चर्चा की मांग के बाद सांसदों को नोटिस दिया गया था।
0 Minutesफारूक अब्दुल्ला ने की राहुल गांधी की शंकराचार्य से तुलना
उत्तराखंड कुमाऊं गढ़वाल टेक्नोलॉजी ताज़ा खबर देश/दुनिया मनोरंजन राजनीति राज्य लाइफ स्टाइल लोककला/साहित्य विविध व्यापार स्पोर्ट्स हेल्थ
राहुल गांधी संसद के एक माननीय सदस्य हैं; उन्हें पप्पू मत कहो, अधीर रंजन को अमित शाह की नसीहत है.