हरिद्वार: “ड्रग्स इंस्पेक्टर ने “फार्मा अन्वेषण” प्रदर्शनी का किया अवलोकन

हरिद्वार: “ड्रग्स इंस्पेक्टर ने “फार्मा अन्वेषण” प्रदर्शनी का किया अवलोकन, छात्रों के इनोवेटिव मॉडल और रिसर्च आइडिया देख खूब की सराहना”

हरिद्वार। हरिद्वार यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग की ओर से “फार्मा अन्वेषण” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने फार्मेसी और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर अतिथि और शिक्षक काफी प्रभावित हुए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती रहीं। उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए छात्रों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों और प्रोजेक्ट्स की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और नए शोध व विचारों को सामने लाने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

अनीता भारती ने कहा कि फार्मेसी क्षेत्र स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है और इसमें शोध व नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने दवाओं के निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, ड्रग सेफ्टी, हर्बल मेडिसिन और आधुनिक फार्मास्यूटिकल तकनीकों से जुड़े कई मॉडल प्रस्तुत किए।

इन मॉडलों के माध्यम से दवाओं के निर्माण की प्रक्रिया और उनके प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कुलाधिपति सीए एस. के. गुप्ता, उपाध्यक्ष नमन बंसल, पीवीसी आदेश आर्य, रजिस्ट्रार सुमित चौधरी सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Team Tunwala.com

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *