सूरत रेलवे स्टेशन पर कैद हुई शूटरों की तस्वीर, कोटा से दबोचे गए टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले

सूरत रेलवे स्टेशन पर कैद हुई शूटरों की तस्वीर, कोटा से दबोचे गए टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हाल ही में हुए जानलेवा हमले से जुड़ा एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी सूरत रेलवे स्टेशन पर भागते और चलती ट्रेन के जनरल डिब्बे में चढ़ते नजर आ रहे हैं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार हमलावरों की धरपकड़ में जुटी हुई थी।

सूरत रेलवे स्टेशन पर कैद हुई शूटरों की तस्वीर, कोटा से दबोचे गए टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले

सूरत स्टेशन पर भागे आरोपी

सामने आए सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, संदिग्ध रात के समय सूरत रेलवे स्टेशन के गेट से अंदर दाखिल हुए थे। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी हमलावर महाराष्ट्र नंबर की एक टैक्सी का इस्तेमाल कर सड़क मार्ग से सूरत पहुंचे थे और वहां से ट्रेन में सवार हुए थे। रविवार रात मुंबई के जुहू इलाके में एक फुटबॉल क्लब के बाहर टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावरों ने किस तरह इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया था और इसके बाद वे एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो गए थे।

राजस्थान के कोटा से हुई गिरफ्तारी

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी मोटरसाइकिल छोड़ दी थी और बोरीवली की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन पकड़ी थी। इसके बाद वे टैक्सी के जरिए सूरत पहुंचे। इस हमले में अभिनेता टाइगर श्रॉफ तो सुरक्षित बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर और एक ऑटो-रिक्शा चालक घायल हो गए थे। जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस खौफनाक साजिश को पूरा करने के लिए आरोपियों को पचास हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए थे। पुलिस और एजीटीएफ (AGTF) की संयुक्त कार्रवाई के तहत राजस्थान के कोटा में पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से इन शूटरों को धर दबोचा गया।

नेपाल भागने की थी योजना

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये आरोपी ट्रेन के रास्ते पहले दिल्ली और फिर वहां से नेपाल भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये लोग आपस में संपर्क में रहने और अपनी लोकेशन साझा करने के लिए सिग्नल और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि, पुलिस अभी भी उस हथियार की तलाश कर रही है जिसका इस्तेमाल इस फायरिंग में किया गया था। शुरुआती जानकारियों के मुताबिक, इस हमले का कॉन्ट्रैक्ट लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित द्वारा दिए जाने की बात सामने आई है। मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।

Anju Kunwar

Learn More →