तमिलनाडु के कोयंबटूर में छात्र की आत्महत्या, जातिगत उत्पीड़न और बुलिंग का आरोप

तमिलनाडु के कोयंबटूर में छात्र की आत्महत्या, जातिगत उत्पीड़न और बुलिंग का आरोप

तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित पीलामेडु इलाके में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में छात्र की आत्महत्या, जातिगत उत्पीड़न और बुलिंग का आरोप

घटना की मुख्य वजह और पुलिस कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 21 अक्टूबर को हुई। छात्र की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उनके 16 वर्षीय बेटे को पिछले कुछ महीनों से लगातार परेशान किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लास टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

जाति और खान-पान को लेकर पूछताछ

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि क्लास टीचर ने छात्रवृत्ति योजना के लिए अनुसूचित जाति के छात्रों की पहचान के सिलसिले में कक्षा में उनकी जाति और खान-पान से जुड़े सवाल पूछे थे। छात्र और कुछ अन्य साथियों ने अपनी जाति बताने के साथ ही बीफ खाने की बात साझा की थी।

सहपाठियों द्वारा प्रताड़ना और उपेक्षा

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस खुलासे के बाद मृतक छात्र को अन्य सहपाठियों द्वारा लगातार परेशान किया जाने लगा। उसे कक्षा में अलग-थलग कर दिया गया और उसपर फब्तियां कसी जाने लगीं। परिवार का कहना है कि इस मामले की शिकायत स्कूल के शिक्षकों और प्रिंसिपल से भी की गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जिसके चलते छात्र ने यह कदम उठाया।

मानसिक स्वास्थ्य सहायता

यदि आप या आपका कोई परिचित किसी भी तरह के मानसिक तनाव या परेशानी से जूझ रहा है, तो सरकारी हेल्पलाइन नंबर 18008914416 पर संपर्क करके विशेषज्ञों की सहायता ली जा सकती है।

Anju Kunwar

Learn More →