करवा चौथ 2026: जानिए विभिन्न शहरों में चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026: जानिए विभिन्न शहरों में चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

देशभर में आज सुहागिन महिलाओं द्वारा करवा चौथ का व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही व्रती महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा-पाठ में जुटी हुई हैं और इस विशेष दिन का समापन चांद के दर्शन के बाद किया जाता है। पंचांग के अनुसार, आज रात को चांद के दीदार होने की संभावना है, हालांकि देश के अलग-अलग हिस्सों में चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है।

करवा चौथ 2026: जानिए विभिन्न शहरों में चांद निकलने का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

विभिन्न शहरों में चांद निकलने का संभावित समय

करवा चौथ के व्रत में चांद का बहुत अधिक महत्व होता है, क्योंकि इसे देखने के बाद ही व्रत खोला जाता है। पंचांग के अनुसार सामान्य रूप से रात 8 बजकर 17 मिनट तक चांद के नजर आने की बात कही गई है, लेकिन शहर के हिसाब से यह समय अलग है:

  • दिल्ली: रात 8:17 बजे
  • नोएडा और गाजियाबाद: रात 8:16 बजे
  • लखनऊ: रात 8:06 बजे
  • कानपुर: रात 8:10 बजे
  • मुंबई: रात 9:00 बजे
  • कोलकाता: रात 7:47 बजे
  • हैदराबाद: रात 8:41 बजे
  • बंगलुरु: रात 8:55 बजे
  • पटना: रात 7:52 बजे

पूजा और कथा का शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ की कथा सुनने और विधि-विधान से पूजा करने का एक निश्चित समय होता है। इस वर्ष कथा पढ़ने का समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 56 मिनट तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की।

जीवनसाथी के लिए आखिरी पलों के सरप्राइज

इस खास अवसर पर कई लोग अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए छोटे और प्यारे उपहार भी देते हैं। इसमें दिल से लिखा हुआ एक खत, फ्रेम की गई पुरानी तस्वीर, हाथ से बना छोटा सा कार्ड या भविष्य के लिए एक प्यारा सा प्रॉमिस नोट शामिल हो सकता है, जो इस रिश्ते की मिठास को और बढ़ा देता है।

Anju Kunwar

Learn More →