बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के किरदारों से उठा पर्दा, जानिए कौन निभा रहा है कौन सी भूमिका

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के किरदारों से उठा पर्दा, जानिए कौन निभा रहा है कौन सी भूमिका

नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ का पहला भाग सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोर ली है, और अब इसके कलाकारों की पूरी सूची भी सामने आ गई है। इस फिल्म में कई बड़े और जाने-माने कलाकार पौराणिक कथा के विभिन्न महत्वपूर्ण किरदारों को पर्दे पर जीवंत करते नजर आएंगे।

बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के किरदारों से उठा पर्दा, जानिए कौन निभा रहा है कौन सी भूमिका

मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे ये सितारे

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा, अभिनेता यश इस फिल्म में मुख्य खलनायक रावण के रूप में नजर आएंगे। वहीं, लक्ष्मण के किरदार के लिए रवि दुबे को चुना गया है। हनुमान के रूप में अभिनेता सनी देओल की झलक भी फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन या इसके अगले भाग में देखने को मिलेगी।

परिवार और अन्य महत्वपूर्ण पात्र

रामानंद सागर के धारावाहिक में श्रीराम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। रानी कैकेयी के अहम किरदार में लारा दत्ता नजर आएंगी, जिनकी साजिश और मंथरा के बहकावे ने पूरी कहानी को एक नया मोड़ दिया था। मंथरा की कुटिल दासी का यह महत्वपूर्ण किरदार शीबा चड्ढा निभा रही हैं। भगवान राम की माता कौशल्या के रूप में इंदिरा कृष्णन और उनके छोटे भाई भरत के रूप में आदिनाथ कोठारे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

अन्य अहम कलाकार और उनकी भूमिकाएं

  • विवेक ओबेरॉय: सूर्पनखां के पति विद्युतजिव्हा के रूप में नजर आएंगे।
  • फैसल मलिक: कुंभकर्ण का किरदार निभाते दिखाई देंगे।
  • कुणाल कपूर: देवराज इंद्र की भूमिका में होंगे।
  • सौरभ सचदेवा: मारीच के रोल में नजर आएंगे।
  • हरीश उथमन: विभीषण का किरदार निभाएंगे।
  • रकुल प्रीत सिंह: शूर्पणखा की भूमिका में दिखेंगी।
  • राघव जुयाल: मेघनाद के रूप में दूसरे भाग में नजर आएंगे।
  • अनुपम खेर: जटायु के लिए अपनी आवाज देंगे।

Anju Kunwar

Learn More →