इसरो ने श्रीहरिकोटा में पीएसएलवी के तीसरे चरण का सफल ग्राउंड स्टेटिक परीक्षण किया

इसरो ने श्रीहरिकोटा में पीएसएलवी के तीसरे चरण का सफल ग्राउंड स्टेटिक परीक्षण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के स्टेटिक टेस्ट फैसिलिटी में पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) के तीसरे चरण का सफल ग्राउंड स्टेटिक परीक्षण किया है। यह महत्वपूर्ण परीक्षण पिछले कुछ मिशनों के दौरान सामने आई तकनीकी विसंगतियों की व्यापक समीक्षा और कॉन्फ़िगरेशन में सुधार के बाद आयोजित किया गया।

इसरो ने श्रीहरिकोटा में पीएसएलवी के तीसरे चरण का सफल ग्राउंड स्टेटिक परीक्षण किया

डिजाइन और गुणवत्ता में किए गए जरूरी सुधार

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, इस तीसरे चरण (PS3) के कॉन्फ़िगरेशन की नए सिरे से समीक्षा की गई थी। इसके तहत डिजाइन मार्जिन, कच्चे माल की स्वीकृति के मानदंड, असेंबली प्रक्रियाओं और गुणवत्ता जांच पर विशेष ध्यान दिया गया। नोजल डिजाइन में सुधार करने के साथ-साथ मैकेनिकल इंटरफेस को भी मजबूत किया गया और सीलिंग सिस्टम में अतिरिक्त सुरक्षा को शामिल किया गया। एकीकरण और परिवहन के विभिन्न चरणों के दौरान बेहतर असेंबली प्रक्रियाएं और गैर-विनाशकारी परीक्षण (NDT) उपाय भी लागू किए गए।

नया संस्करण और आगे की योजनाएं

इन सभी सुधारों और संशोधनों के बाद पीएस3 सॉलिड मोटर चरण का नया संस्करण तैयार किया गया और इसका परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसरो के अनुसार, परीक्षण डेटा के विस्तृत विश्लेषण और समीक्षा के आधार पर भविष्य में आगे के परीक्षणों की योजना बनाई जाएगी।

हालिया अंतरिक्ष गतिविधियां

इससे पहले, अंतरिक्ष एजेंसी ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी-एफ18 रॉकेट के माध्यम से अगली पीढ़ी के नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 का प्रक्षेपण किया था। यह उपग्रह स्वदेशी परमाणु घड़ी के साथ देश की स्वतंत्र उपग्रह आधारित नेविगेशन क्षमताओं और स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Anju Kunwar

Learn More →