तेलंगाना: कर्ज में डूबे पड़ोसी ने की डिफेंस पीएसयू अधिकारी की पत्नी की हत्या, 21 तोला सोना लूटा

तेलंगाना: कर्ज में डूबे पड़ोसी ने की डिफेंस पीएसयू अधिकारी की पत्नी की हत्या, 21 तोला सोना लूटा

तेलंगाना के हैदराबाद के मीरपेट इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शेयर बाजार में भारी घाटे और भारी कर्ज के दबाव में डूबे एक व्यक्ति ने डिफेंस पीएसयू अधिकारी की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद मृतका के फ्लैट से कीमती गहने भी चुरा लिए, जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।

तेलंगाना: कर्ज में डूबे पड़ोसी ने की डिफेंस पीएसयू अधिकारी की पत्नी की हत्या, 21 तोला सोना लूटा

कैसे हुआ पूरी वारदात का खुलासा

मृतका की पहचान 34 वर्षीय अनीता अरुण कुमार के रूप में हुई है, जो मिश्र धातु निगम लिमिटेड (MIDHANI) के डिप्टी जनरल मैनेजर अरुण कुमार वेणुगोपाल की पत्नी थीं। घटना के दिन अरुण अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे और जब शाम को अनीता बच्चों को लेने नहीं पहुंचीं, तो बच्चे खुद पैदल घर लौट आए। बच्चों ने घर के बेडरूम में अपनी मां को खून से लथपथ हालत में पाया और तुरंत अपने पिता को फोन करके इसकी जानकारी दी।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

बच्चों की सूचना मिलने पर पति तुरंत फ्लैट पर पहुंचे और अपनी पत्नी को एम्बुलेंस के जरिए एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि हमलावर ने फ्लैट में घुसकर महिला के सिर पर लोहे के बॉक्स से वार किया था और इसके बाद तार से गला घोंटने की भी कोशिश की थी। हमलावर जाते वक्त फ्लैट से करीब 21 तोला सोने के गहने चुराकर ले गया था।

आरोपी पर था चार करोड़ रुपये का कर्ज

पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद उसी अपार्टमेंट में रहने वाले 44 वर्षीय स्टॉक मार्केट निवेशक राज कुमार पर संदेह गहराया। पुलिस के अनुसार शेयर बाजार में भारी निवेश के नुकसान की वजह से आरोपी पर चार करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था। आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया क्योंकि उसे पता था कि पीड़िता घर पर अकेली होगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Anju Kunwar

Learn More →