कांग्रेस का इतिहास और आधुनिक भारत का निर्माण: वैचारिक संघर्ष और राजनीतिक यात्रा

कांग्रेस का इतिहास और आधुनिक भारत का निर्माण: वैचारिक संघर्ष और राजनीतिक यात्रा

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गठन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक यात्रा पर आधारित एक महत्वपूर्ण पुस्तक में कई ऐतिहासिक पहलुओं का विश्लेषण किया गया है। यह पुस्तक देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल के इतिहास के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन के बाद देश के विकास और वैचारिक संघर्षों की कहानी सामने रखती है।

कांग्रेस का इतिहास और आधुनिक भारत का निर्माण: वैचारिक संघर्ष और राजनीतिक यात्रा

समाजवादी विचारधारा और नेहरू का दृष्टिकोण

स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ही कांग्रेस के अधिवेशनों पर समाजवादी विचारों का प्रभाव दिखने लगा था। वर्ष 1929, 1936 और 1937 के अधिवेशनों में जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में पार्टी ने समाजवादी व्यवस्था के निर्माण को अपना लक्ष्य बनाया। इसके बाद वर्ष 1945 में ज़मींदारी उन्मूलन और ज़मीन जोतने वाले को उसका मालिक बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। आज़ादी के बाद वर्ष 1950 में योजना आयोग का गठन हुआ और वर्ष 1954 के अवदी अधिवेशन में समाजवादी समाज के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया। आगे चलकर 1959 के नागपुर अधिवेशन में देश में सहकारी कृषि लागू करने का प्रस्ताव भी लाया गया।

संगठन को मजबूत करने के लिए कामराज प्लान

वर्ष 1963 में कुछ उपचुनावों में हार के बाद जवाहरलाल नेहरू और मद्रास के मुख्यमंत्री कामराज ने संगठन को सुदृढ़ करने के वास्ते एक योजना बनाई, जिसे ‘कामराज प्लान’ कहा गया। इसके तहत मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से सरकारी पद छोड़कर पार्टी के सांगठनिक कार्यों में जुटने का आह्वान किया गया था। इस योजना के तहत कई बड़े नेताओं ने अपने पदों से त्यागपत्र दिए।

कांग्रेस में आंतरिक मतभेद और विभाजन

नेहरू के अंतिम दिनों और उनके निधन के बाद पार्टी के भीतर दक्षिणपंथी और समाजवादी विचारधाराओं के बीच टकराव तेज होने लगा। वर्ष 1969 में इंदिरा गांधी और संगठन के नेतृत्व के बीच नीतिगत मुद्दों पर गंभीर मतभेद उभरे। बैंकों के राष्ट्रीयकरण, प्रिवी पर्स की समाप्ति और भूमि सुधार जैसे कार्यक्रमों को लेकर विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस पार्टी में पहला बड़ा विभाजन हुआ। इसके बाद आपातकाल और राजनीतिक उठापटक के दौर से गुजरते हुए वर्ष 1978 में पार्टी एक बार फिर विभाजित हुई, जिससे आगे चलकर कांग्रेस (आई) और नए संगठनात्मक स्वरूप का उदय हुआ।

Anju Kunwar

Learn More →