रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान: उन्नत तकनीकों में वैश्विक लीडर बने भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान: उन्नत तकनीकों में वैश्विक लीडर बने भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के तकनीकी और रक्षा क्षेत्र को लेकर एक महत्वपूर्ण बात कही है कि भारत को उन्नत तकनीकों के इस्तेमाल तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि देश को इन क्षेत्रों में डेवलपर और वैश्विक लीडर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान: उन्नत तकनीकों में वैश्विक लीडर बने भारत

एनडीटी इकोसिस्टम को मजबूत करने पर बल

रक्षा तैयारियों और आत्मनिर्भरता को पुख्ता करने के वास्ते देश के ‘नॉन-डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग’ (एनडीटी) इकोसिस्टम को मजबूत करना बेहद जरूरी है। हैदराबाद में आयोजित एक सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं, जिसमें देश-विदेश के दो हजार से अधिक पेशेवर, शोधकर्ता और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए थे।

गुणवत्ता और स्वदेशी क्षमताओं का महत्व

रणनीतिक अनुप्रयोगों में परीक्षण परिणामों की शुद्धता और विश्वसनीयता पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है। हमें उन्नत निरीक्षण तकनीकों, विशेष सेंसर और मूल्यांकन उपकरणों के मामले में अपनी स्वदेशी क्षमताओं को बढ़ाना होगा। इससे विदेशी तकनीकी निर्भरता घटेगी और रक्षा आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षा मिलेगी। इस प्रक्रिया में सार्वजनिक उपक्रमों, स्टार्टअप्स, निजी निर्माताओं और एमएसएमई की भूमिका अहम है।

आधुनिक तकनीकों का एकीकरण

जिस प्रकार एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड शरीर की आंतरिक स्थिति का बिना नुकसान पहुंचाए पता लगाते हैं, उसी तरह एनडीटी तकनीकें कलपुर्जों को सुरक्षित रखते हुए उनमें छिपे दोषों का पता लगाती हैं। निरीक्षण प्रक्रियाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और डिजिटल ट्विन्स जैसी आधुनिक तकनीकों को शामिल करने की आवश्यकता है। आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक उद्देश्य नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक रणनीतिक अनिवार्यता है।

Anju Kunwar

Learn More →