एवेंजर्स डूम्सडे ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, भारत में बिका सबसे महंगा मूवी टिकट

एवेंजर्स डूम्सडे ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, भारत में बिका सबसे महंगा मूवी टिकट

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स – डूम्सडे’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस फिल्म ने भारत में अभी तक का सबसे महंगा मूवी टिकट बेचकर सभी को हैरान कर दिया है।

एवेंजर्स डूम्सडे ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, भारत में बिका सबसे महंगा मूवी टिकट

भारत में इतिहास का सबसे महंगा टिकट

आमतौर पर मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में फिल्मों के टिकट सामान्य दरों पर मिलते हैं, लेकिन ‘एवेंजर्स – डूम्सडे’ के लिए दर्शकों में भारी क्रेज देखने को मिल रहा है। नवी मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स ने इस फिल्म की 4DX स्क्रीनिंग के लिए जो बुकिंग शुरू की, उसमें टिकट के दाम ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 दिसंबर को रात 12:01 बजे के शो के लिए एक टिकट की कीमत 4,300 रुपये रखी गई है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी फिल्म के एक सिंगल टिकट की कीमत 4,000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई है।

4DX फॉर्मेट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी

इससे पहले भी कई बड़ी फिल्मों के लिए प्रीमियम टिकट दरें देखने को मिली हैं, लेकिन वे आईमैक्स या अन्य बड़े फॉर्मेट्स के लिए होती थीं। हालांकि, यह फिल्म आईमैक्स में रिलीज नहीं हो रही है, जिसके चलते दर्शकों का पूरा ध्यान 4DX शोज की तरफ आकर्षित हुआ है। टिकटों की कीमतें इतनी अधिक होने के बावजूद सिनेमाघरों में बुकिंग तेजी से हो रही है और लगातार नए शोज जोड़े जा रहे हैं। एडवांस बुकिंग लगभग एक महीने पहले ही शुरू हो गई थी, जिससे साफ पता चलता है कि फिल्म को लेकर फैंस के बीच किस स्तर का उत्साह है।

रबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी

फिल्म के इस भारी क्रेज के पीछे मुख्य वजह इसके कलाकारों की स्टार कास्ट और कहानी का रोमांच है। इस फिल्म के जरिए हॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता रबर्ट डाउनी जूनियर एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा, कई पुराने और पसंदीदा सुपरहीरो भी इस मूवी में दोबारा नजर आने वाले हैं, जिससे एक्शन और थ्रिलर प्रेमियों की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई है।

Anju Kunwar

Learn More →