मां न बन पाने के दौर को लेकर शबाना आजमी ने किया खुलासा, बताया जीवन का सबसे कठिन समय

मां न बन पाने के दौर को लेकर शबाना आजमी ने किया खुलासा, बताया जीवन का सबसे कठिन समय

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर को याद किया और बताया कि जब उन्हें पता चला कि वह मां नहीं बन सकतीं, तो वह समय उनके लिए बेहद कठिन था। अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी बेबाक रहने वाली अभिनेत्री ने इस बातचीत में कई अन्य पहलुओं पर भी खुलकर बात की।

मां न बन पाने के दौर को लेकर शबाना आजमी ने किया खुलासा, बताया जीवन का सबसे कठिन समय

खुद को मानती थीं खुदा की फेवरेट

पॉडकास्ट में जब शबाना आजमी से उनके व्यक्तिगत जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण समय के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने उस पल को याद किया जब उन्हें यह अहसास हुआ कि वह कभी मां नहीं बन पाएंगी। अभिनेत्री ने साझा किया कि वह खुद को हमेशा खुदा की पसंदीदा मानती थीं, इसलिए उनके लिए यह स्वीकार करना बहुत मुश्किल था कि वह इस सुख से वंचित रह जाएंगी।

इस तरह खुद को संभाला

कठिन समय से उबरने के बारे में बात करते हुए शबाना ने बताया कि उन्होंने बाद में खुद को समझाया कि इस दुनिया में किसी भी इंसान को सब कुछ नहीं मिलता। यदि आपको जीवन में कुछ मिलता है, तो कुछ खोना भी पड़ता है। इस सच्चाई को स्वीकार करने के बाद धीरे-धीरे उनका वह दौर बीत गया और अब उन्हें इस बात का कोई गम नहीं है।

जावेद अख्तर के साथ मजबूत रिश्ता

शबाना आजमी ने साल 1984 में मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर से शादी की थी। हालांकि दोनों के अपने बच्चे नहीं हैं, लेकिन जावेद के पहले बच्चों—फरहान अख्तर और जोया अख्तर—के साथ उनका बहुत अच्छा और प्यारा रिश्ता है। अभिनेत्री का कहना है कि उनके और जावेद के रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत उनकी गहरी दोस्ती है, जो उनके विचारों और संस्कारों की समानता पर टिकी हुई है।

Anju Kunwar

Learn More →