सर्दियों में बनाएं पारंपरिक और पौष्टिक गोंद के लड्डू, जानिए आसान रेसिपी

सर्दियों में बनाएं पारंपरिक और पौष्टिक गोंद के लड्डू, जानिए आसान रेसिपी

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घरों में पारंपरिक तरीके से तरह-तरह के लड्डू बनाए जाने लगते हैं। ये पकवान न केवल स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि शरीर को गर्म रखने और भरपूर पोषण देने का काम भी करते हैं। इनमें गोंद के लड्डू का विशेष स्थान है, जिन्हें बुजुर्ग हमेशा खाने की सलाह देते हैं।

सर्दियों में बनाएं पारंपरिक और पौष्टिक गोंद के लड्डू, जानिए आसान रेसिपी

ड्राई फ्रूट्स, गोंद और शुद्ध देसी घी से तैयार ये लड्डू कमजोरी दूर करने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद करते हैं। इन्हें बनाना बहुत कठिन नहीं है, लेकिन सही सामग्री और उसकी मात्रा की जानकारी होना जरूरी है। आइए जानते हैं इन्हें घर पर आसानी से बनाने की विधि।

गोंद के लड्डू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • देसी घी
  • गोंद
  • बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट
  • कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और मगज के बीज
  • सूखा नारियल
  • गेहूं का आटा
  • दूध
  • गुड़
  • सौंठ पाउडर और इलायची पाउडर

बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि

स्टेप 1: सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करके धीमी आंच पर गोंद को भून लें। जब यह अच्छे से खिल जाए, तो इसे निकालकर बेलन या मैशर की मदद से दरदरा पीस लें।

स्टेप 2: अब कड़ाही में थोड़ा और घी डालकर बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट को सुनहरा होने तक तल लें। इसी तरह बीजों और सूखे नारियल को भी हल्का भूनकर सभी ड्राई फ्रूट्स को मिक्सी में दरदरा पीस लें।

स्टेप 3: एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें थोड़ा दूध व घी मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें, फिर इसे छान लें। इसके बाद कड़ाही में घी गर्म करके इस आटे को मध्यम आंच पर भून लें।

स्टेप 4: जब आटे का रंग बदल जाए, तो इसमें गुड़ डालकर पिघलने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें और इसमें भुनी हुई गोंद, पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स, नारियल, सौंठ पाउडर और इलायची पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

स्टेप 5: मिश्रण हल्का गर्म रहे तभी हाथों से दबाते हुए मनपसंद आकार के लड्डू तैयार कर लें। इन्हें पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयर टाइट डिब्बे में सुरक्षित रख लें।

Anju Kunwar

Learn More →