इंदौर के अखाड़े में कुश्ती कोच पर नाबालिग छात्र के साथ अश्लील हरकत का आरोप, गिरफ्तार

इंदौर के अखाड़े में कुश्ती कोच पर नाबालिग छात्र के साथ अश्लील हरकत का आरोप, गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक अखाड़े में कुश्ती की ट्रेनिंग देने वाले कोच पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

इंदौर के अखाड़े में कुश्ती कोच पर नाबालिग छात्र के साथ अश्लील हरकत का आरोप, गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित चंदनगुरु अखाड़े की है। पीड़ित14 वर्षीय किशोर पिछले छह साल से इस व्यायामशाला में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहा था। घटना 25 नवंबर की शाम की है, जब वह रोजाना की तरह प्रैक्टिस के लिए अखाड़े गया था। शाम को जब अभ्यास का समय समाप्त हुआ और बाकी सभी खिलाड़ी वहां से चले गए, तब छात्र अखाड़े में अकेला रह गया था।

कोच पर लगा अकेला पाकर अनुचित हरकत करने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, जब अखाड़ा खाली हो गया और सभी बच्चे घर लौट चुके थे, तब कोच मनीष नामदेव ने छात्र को अपने पास बैठाया और उसके साथ अनुचित हरकत की। इस घटना से सहमा हुआ बच्चा काफी देर तक घर नहीं पहुंचा, जिससे चिंतित होकर उसके पिता उसकी तलाश में निकल पड़े। बाद में वह सड़क पर रोता हुआ मिला और उसने अपने पिता को पूरी आपबीती सुनाई।

धमकी देने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कोच ने इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर पिता और पुत्र दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर के कारण बच्चा सदमे में था और रास्ते में रो रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के परिजनों ने सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज कर आरोपी कोच को दबोच लिया और उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Anju Kunwar

Learn More →