यश अपनी पुरानी फिल्म ‘किरातक 2’ को करना चाहते हैं पुनर्जीवित, बताई शूटिंग रुकने की वजह

यश अपनी पुरानी फिल्म 'किरातक 2' को करना चाहते हैं पुनर्जीवित, बताई शूटिंग रुकने की वजह

कन्नड सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता यश ने अपनी बहुप्रतीक्षित और लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी फिल्म ‘किरातक 2’ को लेकर बड़ी बात कही है। अभिनेता ने इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने में गहरी रुचि दिखाई है और बताया कि कैसे व्यस्तताओं के कारण इसे रोकना पड़ा था।

यश अपनी पुरानी फिल्म 'किरातक 2' को करना चाहते हैं पुनर्जीवित, बताई शूटिंग रुकने की वजह

क्यों रुकी थी फिल्म की शूटिंग?

वर्ष 2011 में आई सुपरहिट कन्नड फिल्म ‘किरातक’ के इस सीक्वल की घोषणा साल 2018 में ‘माय नेम इज किरातक’ शीर्षक के तहत की गई थी। अनिल कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का एक हिस्सा शूट भी हो चुका था। हालांकि, फिल्म ‘केजीएफ’ की सफलता के बाद यश की व्यस्तताएं बढ़ गईं। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के लिए यश को एक खास लुक रखना था, जिसमें दाढ़ी शामिल थी, जबकि ‘किरातक 2’ के लिए उन्हें क्लीन-शवेन रहना जरूरी था। इस लुक के अंतर और व्यस्तता के कारण प्रोजेक्ट को रोकना पड़ा था।

ग्रामीण परिवेश से जुड़ी है कहानी

फिल्म से जुड़े जानकारों और निर्देशक के अनुसार, इस कहानी का जुड़ाव मांड्या-मैसूर क्षेत्र की संस्कृति और वहां की स्थानीय भाषा से है। यश इस ग्रामीण पृष्ठभूमि से गहराई से जुड़े हुए हैं और वह चाहते हैं कि इस प्रोजेक्ट को भविष्य में पूरा किया जाए। निर्देशक अनिल कुमार ने पहले भी एक इंटरव्यू में बताया था कि यश इस विषय को लेकर काफी भावुक हैं और वह इस भूमिका को किसी अन्य अभिनेता को नहीं देना चाहते हैं।

मूल फिल्म को मिला था प्यार

प्रदीप राज के निर्देशन में बनी साल 2011 की मूल फिल्म ‘किरातक’ में यश और ओविया मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। एक ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म की सफलता ने कन्नड फिल्म इंडस्ट्री में यश की फैन फॉलोइंग बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई थी, यही वजह है कि प्रशंसक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Anju Kunwar

Learn More →