तमिलनाडु के हितों की रक्षा सर्वोपरि: परिसीमन विधेयक पर अड़े एमके स्टालिन

तमिलनाडु के हितों की रक्षा सर्वोपरि: परिसीमन विधेयक पर अड़े एमके स्टालिन

द्रविड़ मुड़गम (DMK) प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने संशोधित परिसीमन विधेयक के समर्थन में उठाए गए अपने कदम का पुरजोर बचाव किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि INDI गठबंधन के तमाम विरोध और वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठकों के बावजूद उनकी पार्टी अपने इस निर्णय पर कायम है।

तमिलनाडु के हितों की रक्षा सर्वोपरि: परिसीमन विधेयक पर अड़े एमके स्टालिन

विपक्ष की आपत्तियों के बीच रुख साफ

इससे पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विपक्षी गठबंधन के प्रतिनिधियों ने स्टालिन से मुलाकात कर इस विधेयक का विरोध करने का आग्रह किया था। हालांकि, डीएमके प्रमुख ने साफ शब्दों में कहा कि यदि इस संशोधित प्रस्ताव को खारिज कर दिया जाता है, तो तमिलनाडु के पास वे सीमित सुरक्षा उपाय भी नहीं बचेंगे जो फिलहाल इस प्रस्ताव के तहत राज्य को प्राप्त हो रहे हैं।

तमिलनाडु के हित सबसे पहले

एम.के. स्टालिन का यह तर्क है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों ने राज्य की संसदीय हिस्सेदारी की रक्षा के लिए कोई अन्य ठोस विकल्प नहीं सुझाया है। उनके मुताबिक, राज्य के अधिकारों और हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस विधेयक के समर्थन के अलावा उनके पास कोई अन्य व्यावहारिक मार्ग शेष नहीं था।

निष्पक्ष परिसीमन की मांग पर पार्टी कायम

विधेयक के समर्थन के ऐलान के बाद, डीएमके के आईटी विंग ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पार्टी निष्पक्ष परिसीमन की अपनी मांग पर अब भी अडिग है। पार्टी का यह भी कहना है कि इस विधेयक का समर्थन करने का निर्णय केवल राज्य की न्यूनतम सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है, और इससे निष्पक्ष परिसीमन की आवश्यकता को लेकर उनका रुख नहीं बदला है।

Anju Kunwar

Learn More →