केदारनाथ से देहरादून जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

केदारनाथ से देहरादून जा रहे एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते टिहरी जनपद की सकलाना पट्टी स्थित सत्यों के समीप नवागांव के खेतों में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। घटना बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है।
हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल 6 यात्री सवार थे। जिसमें अनुपम चौधरी उम्र 39 वर्ष, साहिल 33 वर्ष राज सुडी 64 वर्ष भूमि सुडी 39 वर्ष 32 वर्ष हिमानी पटेल 30 वर्ष और निवका 12 वर्ष इस हेलीकॉप्टर में सवार थे।राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद यात्रियों को सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री दिल्ली के निवासी हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलीकॉप्टर अचानक आसमान से धीरे-धीरे नीचे उतरने लगा, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए खेत में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि एक ओर हेली सेवाओं के कारण पर्यावरण पर असर पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों की जान भी जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने सरकार से हेली सेवाओं की नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

Team Tunwala.com

Learn More →