छोटे बच्चों के साथ हवाई यात्रा को आसान बनाएंगे ये बेहतरीन टिप्स

छोटे बच्चों के साथ हवाई यात्रा को आसान बनाएंगे ये बेहतरीन टिप्स

छोटे बच्चों के साथ हवाई सफर करना अक्सर चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सही योजना और कुछ आसान तरीकों से इस यात्रा को काफी हद तक आसान बनाया जा सकता है। यदि आप भी अपने छोटे बच्चे के साथ फ्लाइट से यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सही समय पर प्रबंधन करने से सफर तनावमुक्त रहता है और बच्चों का मूड भी अच्छा बना रहता है।

छोटे बच्चों के साथ हवाई यात्रा को आसान बनाएंगे ये बेहतरीन टिप्स

समय से पहले पहुंचे और चेक-इन करें

एयरपोर्ट पर समय से पहुंचना और सबसे पहले चेक-इन करना बहुत फायदेमंद होता है। इस दौरान आप बैसनेट सीट की मांग कर सकते हैं, जो लंबी दूरी या अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में छोटे बच्चों के लिए बहुत उपयोगी होती है। यह सुविधा आमतौर पर पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर मिलती है, जिससे माता-पिता को अतिरिक्त जगह भी मिल जाती है।

फोल्ड होने वाला स्ट्रॉलर और सही बैग

यात्रा के दौरान ऐसा स्ट्रॉलर चुनें जो आसानी से फोल्ड हो सके। आप इसे विमान के दरवाजे तक ले जा सकते हैं, जहां एयरलाइन स्टाफ इसे सुरक्षित रख लेते हैं और उतरने के बाद आपको वापस सौंप देते हैं। इसके अलावा, बच्चों के साथ यात्रा करते समय आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक डायपर बैग और स्ट्रॉलर साथ ले जा सकते हैं।

खानपान और सही समय का चुनाव

सफर के दौरान बच्चे के लिए घर का बना हुआ ताज़ा खाना और पानी की बोतल साथ जरूर रखें। कैबिन बैग में बच्चों के अनुकूल स्नैक्स रखना भी समझदारी है। इसके अलावा, फ्लाइट की टाइमिंग बच्चे के सोने के समय के अनुसार चुनें या सफर से पहले बच्चे को अच्छी तरह खेलने दें ताकि वह थककर विमान में आराम से सो सके।

फ्लाइट बोर्डिंग से जुड़ी बातें

विमान में प्रवेश यानी बोर्डिंग हमेशा अंत में करें। फ्लाइट की सीटें सीमित जगह वाली होती हैं, इसलिए बच्चे के साथ उस तंग जगह पर कम से कम समय बिताना ही बेहतर होता है। यदि आपका बच्चा फॉर्मूला मिल्क लेता है, तो बोर्डिंग से ठीक पहले उसे तैयार करके अपने पास रख लें।

Anju Kunwar

Learn More →