SSC GD Result 2026: जल्द घोषित होने वाले हैं एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के नतीजे, जानिए संभावित कटऑफ

SSC GD Result 2026: जल्द घोषित होने वाले हैं एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के नतीजे, जानिए संभावित कटऑफ

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इस परीक्षा में भाग लेने वाले 48 लाख से अधिक युवाओं को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है, जो अब समाप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। परीक्षा संपन्न होने के बाद से उम्मीदवार लगातार परिणामों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

SSC GD Result 2026: जल्द घोषित होने वाले हैं एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा के नतीजे, जानिए संभावित कटऑफ

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग ने 15 जून को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की थी, जिस पर उम्मीदवारों को 20 जून तक अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था।

रिजल्ट के साथ जारी होगा कैटेगरी वाइज कटऑफ

आयोग द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही विभिन्न श्रेणियों के लिए कटऑफ भी आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा। निर्धारित कटऑफ अंकों को प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए योग्य माना जाएगा।

क्या रह सकता है संभावित कटऑफ?

विभिन्न अनुमानों के आधार पर इस बार अलग-अलग वर्गों के लिए संभावित कटऑफ इस प्रकार रह सकता है:

  • अनारक्षित वर्ग (अनरिजर्व): 148 से 156 के बीच
  • ओबीसी वर्ग: 145 से 153 के बीच
  • ईडब्ल्यूएस वर्ग: 142 से 150 के बीच
  • एससी वर्ग: 134 से 142 के बीच
  • एसटी वर्ग: 124 से 134 के बीच

मेरिट लिस्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद सूची में अपना रोल नंबर खोजें।
  4. जिन अभ्यर्थियों के रोल नंबर इस मेरिट लिस्ट में शामिल होंगे, वे लिखित परीक्षा में सफल माने जाएंगे।

Anju Kunwar

Learn More →