प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नामित मल्होत्रा द्वारा निर्मित आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा करते हुए कहा है कि यह फिल्म इस ऐतिहासिक महाकाव्य पर आधारित अब तक के सभी पुराने संस्करणों को पीछे छोड़ देगी। वर्मा के अनुसार, आने वाले समय में अन्य सभी निर्माताओं और लेखकों के काम इस फिल्म के आगे बहुत छोटे नजर आएंगे।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राम गोपाल वर्मा ने निर्माता नामित मल्होत्रा की सराहना करते हुए लिखा कि उन्होंने केवल एक फिल्म नहीं बनाई है, बल्कि एक ऐसा इतिहास और विरासत छोड़ी है जो हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस भव्य प्रस्तुति के सामने पिछले सभी प्रयास केवल एक छोटी सी फुटनोट बनकर रह जाएंगे।
फिल्म के कलाकारों और निर्देशन की सराहना
इससे पहले भी राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म की अनूठी शैली और किरदारों के चित्रण की तारीफ की थी। उन्होंने फिल्म में रणबीर कपूर, यश और अनुपम खेर के अभिनय को लेकर भी अपने विचार साझा किए। वर्मा ने बताया कि यह फिल्म केवल एक धार्मिक कथा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक गहरी और प्रभावशाली सिनेमाई अनुभव प्रदान करती है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस दो-पार्ट वाली फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में आने की योजना है।

