सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में किया राहुल के जन्म से पहले पहले बेटे को खोने का जिक्र

सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में किया राहुल के जन्म से पहले पहले बेटे को खोने का जिक्र

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी हाल ही में जारी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में एक बड़े और निजी खुलासे के तहत बताया है कि राहुल गांधी के जन्म से पहले उन्होंने अपने पहले बेटे को खो दिया था। यह दुखद घटना जनवरी 1969 में हुई थी, जब तय समय से करीब दो महीने पहले प्रसव पीड़ा के बाद उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था।

सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में किया राहुल के जन्म से पहले पहले बेटे को खोने का जिक्र

प्रीमैच्योर जन्म के कुछ घंटों बाद हुआ निधन

सोनिया गांधी ने पुस्तक में लिखा है कि प्रीमैच्योर होने के बावजूद नवजात देखने में स्वस्थ लग रहा था और इनक्यूबेटर में उसकी पहली रोने की आवाज सुनी गई थी। हालांकि, यह खुशी बहुत कम समय के लिए थी क्योंकि डॉक्टरों की आशंका के अनुसार वह नन्हीं जान केवल कुछ ही घंटे जीवित रह सकी और अगली सुबह दंपति को इस बात की सूचना मिलने पर गहरा सदमा लगा। उस समय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी अपना दौरा बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंची थीं और उन्होंने दोनों को ढांढस बंधाया था.

महरौली फार्म पर दी गई थी अंतिम विदाई

पारंपरिक रीति-रिवाजों के विपरीत सोनिया गांधी ने नवजात के पार्थिव शरीर को नदी में प्रवाहित करने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद परिवार ने दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित फिरोज गांधी के फार्म पर गुलाबी बोगनवेलिया की झाड़ी के नीचे बच्चे को दफनाने का फैसला लिया। राजीव गांधी और संजय गांधी ने मिलकर अंतिम विदाई दी थी और परिवार लंबे समय तक उस स्थान पर फूल अर्पित करने जाता रहा।

राहुल गांधी के जन्म से पहले का कठिन दौर

इस निजी त्रासदी के बाद सोनिया गांधी को गहरे दुख और कठिन दौर का सामना करना पड़ा, जिसमें एक पत्रिका द्वारा उठाए गए सवालों ने उनके जख्मों को और गहरा कर दिया था। इसके बाद उसी वर्ष के अंत में वे दोबारा गर्भवती हुईं और तमाम चिंताओं के बीच 19 जून 1970 को राहुल गांधी का जन्म हुआ, जिससे परिवार की चिंताएं कुछ कम हुईं।

Anju Kunwar

Learn More →