मदुरै कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट, तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जल सका दीप

मदुरै कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट, तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जल सका दीप

तमिलनाडु के तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपाथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम न जलाए जाने के मामले में मदुरै जिला कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। कलेक्टर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील ने अदालत को बताया कि विवादित स्थल पर सभी नियमों का पालन करने के बावजूद दुर्भाग्य से दीप प्रज्वलित नहीं किया जा सका।

मदुरै कलेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की रिपोर्ट, तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जल सका दीप

शीर्ष अदालत ने पिछले सप्ताह एक आदेश जारी कर 24 नवंबर को विवादित दीपाथून पर ‘कार्तिगई दीपम’ जलाने की अनुमति प्रदान की थी। हालांकि, दीप न जलाए जाने की स्थिति सामने आने के बाद यह रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश की गई है। कलेक्टर के वकील ने अदालत को जानकारी दी कि चूंकि इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी जरूरी थी, इसलिए स्वतः ही यह रिपोर्ट दाखिल की गई है ताकि अदालत को पूरी जानकारी मिल सके।

अदालत के आदेश की अवहेलना का आरोप

दूसरी ओर, दीपाथून पर दीप प्रज्वलन की मांग करने वाले पक्षों के अधिवक्ताओं ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रशासनिक लापरवाही और अदालत के आदेशों की सोची-समझी अवहेलना का मामला है। वकीलों का कहना था कि अधिकारियों ने आखिरी समय तक आदेश पालन का भरोसा दिया था लेकिन मौके पर ऐसा नहीं किया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेने से किया इनकार

इस पूरे घटनाक्रम के बीच कुछ वकीलों ने शीर्ष अदालत से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया। हालांकि, अदालत ने स्वतः संज्ञान लेने से स्पष्ट इनकार कर दिया। पीठ ने संबंधित पक्षों को इसके लिए एक उचित और विधिवत अवमानना याचिका दायर करने का निर्देश दिया है, जिसके बाद ही आगे की सुनवाई पर विचार किया जाएगा।

Anju Kunwar

Learn More →