समाजसेवी फैजान अंसारी ने विधायक मोहम्मद शहजाद को सड़क पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

नेहंन्दपुर सुठारी में विधायक मोहम्मद शहजाद को सौंपा ज्ञापन, जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की उठाई मांग

लक्सर, हरिद्वार।

विधानसभा क्षेत्र 34 लक्सर के अंतर्गत नेहंदपुर–सुठारी–बीक्कमपुर–बाखरपुर चौराहा से लेकर नेहंदपुर स्थित पीर वाली पुलिया तक जर्जर मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिला मीडिया प्रभारी, भारतीय किसान यूनियन (तोमर) हरिद्वार फैजान अंसारी ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि उक्त सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण आमजन, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, किसानों एवं मरीजों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग लगभग 10 से 15 गांवों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग है, लेकिन वर्तमान हालात दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं।

फैजान अंसारी ने अवगत कराया कि इस संबंध में पूर्व में 13 दिसंबर 2025 को भी शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया था, किंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है। आगामी ईद पर्व को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रवासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।

ज्ञापन में मांग की गई कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए तत्काल सर्वेक्षण कराकर सड़क निर्माण/पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।

विधायक मोहम्मद शहजाद ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।

Anju Kunwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *