उत्तराखंड में बर्फबारी-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, चारधाम समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपाल से ठंड बढ़ी

उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हैं। वहीं, मौसम विभाग की ओर से सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

यमुनोत्री में बर्फबारी

यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं,  यमुना के मायके खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी हनुमान चट्टी क्षेत्र में बारिश, बड़कोट क्षेत्र में बारिश का मौसम बना हुआ है। बर्फबारी के चलते धाम में ठंड बढ़ी। यमुनोत्री धाम से पुरोहित सुनील उनियाल ने बताया कि धाम में डेढ़ घंटे से बर्फबारी हो रही है। जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है।

गंगोत्री धाम में जमने लगे नदी-नाले
गंगोत्री धाम में भागीरथी (गंगा) नदी का जल और नलों का पानी जमने लग गया है। रात का तापमान माइनस 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

केदारनाथ में  माइनस आठ डिग्री पहुंचा तापमान
केदारनाथ में बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप अपने चरम पर है। केदारनाथ में अधिकतम तापमान छह डिग्री और न्यूनतम माइनस आठ डिग्री रहा।

Anju Kunwar

Learn More →

You May Have Missed!

0 Minutes60 हजार मोबाइल एप में मिला मैलवेयर, तुरंत चेक करें अपना फोन, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
टेक्नोलॉजी
60 हजार मोबाइल एप में मिला मैलवेयर, तुरंत चेक करें अपना फोन, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
0 Minutesभारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे:न्यूजीलैंड को छठा झटका...शमी ने लिया तीसरा विकेट, स्कोर 60/6
उत्तराखंड कुमाऊं गढ़वाल टेक्नोलॉजी ताज़ा खबर देश/दुनिया मनोरंजन राजनीति राज्य लाइफ स्टाइल लोककला/साहित्य विविध व्यापार स्पोर्ट्स हेल्थ
IND W vs BAN W: T20 WC से पहले Richa Ghosh’s के बल्ले से मची खलबली, भारत ने बांग्लादेश को 52 रन से हराया
0 Minutes27 जनवरी से बदलेगा शेयर बाजार का नियम, जानें इसका आम निवेशकों पर क्या असर पड़ेगा?
उत्तराखंड कुमाऊं गढ़वाल टेक्नोलॉजी ताज़ा खबर देश/दुनिया मनोरंजन राजनीति राज्य लाइफ स्टाइल लोककला/साहित्य विविध व्यापार स्पोर्ट्स हेल्थ
Budget Session 2023 Live: विपक्ष द्वारा अडानी समूह विवाद पर चर्चा की मांग के बाद सांसदों को नोटिस दिया गया था।
0 Minutesफारूक अब्दुल्ला ने की राहुल गांधी की शंकराचार्य से तुलना
उत्तराखंड कुमाऊं गढ़वाल टेक्नोलॉजी ताज़ा खबर देश/दुनिया मनोरंजन राजनीति राज्य लाइफ स्टाइल लोककला/साहित्य विविध व्यापार स्पोर्ट्स हेल्थ
राहुल गांधी संसद के एक माननीय सदस्य हैं; उन्हें पप्पू मत कहो, अधीर रंजन को अमित शाह की नसीहत है.