यमुनोत्री धाम में यमुना तट पर अब तक नहीं हटाए गए कूड़े के कट्टे, प्रशासनिक आदेश बेअसर

यमुनोत्री धाम में यमुना तट पर अब तक नहीं हटाए गए कूड़े के कट्टे, प्रशासनिक आदेश बेअसर

यमुनोत्री धाम में यमुना नदी की स्वच्छता और पवित्रता को लेकर किए जा रहे प्रशासनिक दावों के उलट जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद यमुना नदी के तट पर सफाई अभियान के दौरान एकत्र किए गए कूड़े के कट्टे अभी तक नहीं हटाए गए हैं। बरसात से पहले नदी किनारे लगाए गए ये कट्टे अब तक वहीं पड़े हैं, जिससे धाम की सुंदरता के साथ-साथ नदी की स्वच्छता पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यमुनोत्री धाम में यमुना तट पर अब तक नहीं हटाए गए कूड़े के कट्टे, प्रशासनिक आदेश बेअसर

सफाई अभियान चला लेकिन कूड़ा उठाने की व्यवस्था अधूरी

यमुना नदी की स्वच्छता के लिए पूर्व में कई बार सफाई अभियान चलाए गए थे। अभियान के दौरान नदी और उसके आसपास से निकाले गए कचरे को कट्टों में भरकर नदी तट पर ही छोड़ दिया गया था। उम्मीद थी कि इन्हें जल्द ही निर्धारित स्थान पर पहुंचाकर विधिवत निस्तारण किया जाएगा, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी ऐसा नहीं हो सका। पुल के समीप यमुना मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग और नदी किनारे पड़े कूड़े के ये कट्टे वहां आने वाले श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों की बढ़ रही है परेशानी

यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु नदी तट पर स्नान और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं, ऐसे में तट पर कूड़े का ढेर होना उनके लिए बड़ी असुविधा का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों और मंदिर समिति से जुड़े प्रतिनिधियों ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यदि उच्च स्तर से निर्देश दिए जा चुके हैं, तो संबंधित विभागों द्वारा अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई, यह एक बड़ा सवाल है।

यमुनोत्री धाम में यमुना तट पर अब तक नहीं हटाए गए कूड़े के कट्टे, प्रशासनिक आदेश बेअसर

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय नागरिकों और समिति के सदस्यों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे। उन्होंने यमुना तट पर पड़े कूड़े के कट्टों को तत्काल हटवाने और इसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने की अपील की है ताकि धाम की पवित्रता और प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे।

Anju Kunwar

Learn More →