गुजरात के मोरबी में कैंसर के इलाज के दौरान हुआ था महिला से दुष्कर्म, डीएनए जांच से खुला मामला

गुजरात के मोरबी में कैंसर के इलाज के दौरान हुआ था महिला से दुष्कर्म, डीएनए जांच से खुला मामला

गुजरात के मोरबी जिले में एक मेडिकल जांच के दौरान साल 2020 में हुए दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। कैंसर से पीड़ित पति के इलाज के लिए स्टेम सेल डोनर की तलाश के दौरान हुई मेडिकल जांच ने इस पुराने अपराध से पर्दा उठा दिया है। इस मामले में एक स्थानीय नेता के पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश जारी है।

गुजरात के मोरबी में कैंसर के इलाज के दौरान हुआ था महिला से दुष्कर्म, डीएनए जांच से खुला मामला

कैसे खुला मामला?

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला तब सामने आया जब डॉक्टरों ने कैंसर पीड़ित पति के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सलाह दी। प्रक्रिया के दौरान जब बेटे का बोन मैरो पति से मैच नहीं हुआ, तो डीएनए जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि बच्चे और पति के डीएनए में कोई मेल नहीं है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस के सामने साल 2020 में हुई इस घटना का खुलासा किया।

पैसे के लेनदेन का मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपने पति के इलाज के लिए एक महिला कपड़ों की दुकान चलाने वाले व्यक्ति से साल 2020 में एक लाख रुपये उधार लिए थे। महिला आर्थिक रूप से कमजोर थी और उधार चुकाने में असमर्थ थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने इसी कमजोरी का फायदा उठाकर महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस की कार्रवाई

महिला की शिकायत के आधार पर मोरबी के ए-डिवीजन पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी एक स्थानीय नगर पालिका की पार्षद का पति बताया जा रहा है और घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस इस मामले में वैज्ञानिक और अन्य आवश्यक साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है ताकि कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके।

Anju Kunwar

Learn More →