भारत में छात्रों के लिए एडोब का बड़ा ऐलान, एक साल तक मुफ्त मिलेगा फोटोशॉप सब्सक्रिप्शन

भारत में छात्रों के लिए एडोब का बड़ा ऐलान, एक साल तक मुफ्त मिलेगा फोटोशॉप सब्सक्रिप्शन

एडोब (Adobe) ने देश के पात्र विद्यार्थियों के लिए एक साल का फोटोशॉप सब्सक्रिप्शन मुफ्त उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। फेस्टिव सीजन के दौरान आई इस घोषणा से छात्रों को लोकप्रिय फोटो-एडिटिंग सॉफ्टवेयर का उपयोग बिना किसी शुल्क के करने का मौका मिल रहा है।

भारत में छात्रों के लिए एडोब का बड़ा ऐलान, एक साल तक मुफ्त मिलेगा फोटोशॉप सब्सक्रिप्शन

छात्रों के लिए कैसे काम करता है यह ऑफर

आमतौर पर इस वार्षिक सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,999 रुपये है, लेकिन इस विशेष प्रमोशन के तहत पहले साल के लिए यह पूरी तरह से शून्य शुल्क पर मिल रहा है। भुगतान के समय छात्रों को कीमत 0 रुपये दिखाई देगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए उपयोगकर्ताओं को एडोब की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी कॉलेज से जुड़ी जानकारी देनी होती है, जिससे उनकी पात्रता की पुष्टि हो सके। यह सुविधा केवल विद्यार्थियों के लिए है और सामान्य खाताधारकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

भारत में छात्रों के लिए एडोब का बड़ा ऐलान, एक साल तक मुफ्त मिलेगा फोटोशॉप सब्सक्रिप्शन

ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें

इस मुफ्त सब्सक्रिप्शन से जुड़ी एक अहम शर्त यह है कि पहला साल पूरा होने के बाद यह स्वतः ही रिन्यू (Auto-renew) हो जाएगा, जिसके बाद 1,999 रुपये प्रति वर्ष का शुल्क लगना शुरू हो जाएगा। यदि कोई छात्र आगे इस पेड प्लान को जारी नहीं रखना चाहता है, तो उसे मुफ्त अवधि समाप्त होने से पहले सब्सक्रिप्शन रद्द करना होगा ताकि किसी प्रकार का शुल्क न कटे। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह ऑफर बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त हो सकता है।

ऑफर का लाभ उठाने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले एडोब की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र ऑफर वाले पेज पर जाएं।
  • अपने मौजूदा एडोब अकाउंट से लॉगिन करें या नया ईमेल आईडी दर्ज करके नया खाता बनाएं।
  • चेकआउट पेज पर भुगतान के लिए यूपीआई (UPI) विकल्प का चयन करें और अपनी कॉलेज की डिटेल्स भरें।
  • अपने यूपीआई ऐप के माध्यम से यूपीआई ऑटो-पे ऑथराइजेशन पूरा करें, जिसके तहत मैंडेट सेट करने के लिए 2 रुपये का छोटा टोकन चार्ज लिया जा सकता है।
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले 12 महीनों के लिए फोटोशॉप सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट हो जाएगा, जिसे क्रिएटिव क्लाउड ऐप के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

Anju Kunwar

Learn More →