लखनऊ में धार्मिक टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर ब्लेड से हमला

लखनऊ में धार्मिक टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर ब्लेड से हमला

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और इसका विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित की गर्दन पर ब्लेड से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद घायल युवक ने किसी तरह पुलिस चौकी पहुंचकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

लखनऊ में धार्मिक टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर ब्लेड से हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के मानपुर स्थित कमियाबपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ बबलू लखनऊ की नवीन गल्ला मंडी में सब्जी कारोबारी चांद आलम के पास काम करता था। सीतापुर रोड पर गल्ला मंडी के पास हुई इस वारदात के समय ज्ञानेंद्र वहीं काम करता था। उसके साथ सीतापुर के बिसवां महमूदपुर का रहने वाला सुहैल खान भी वहीं काम करता था। दोनों मड़ियांव के नया पुरवा इलाके में किराए के मकान में रहते थे।

टिप्पणी का विरोध करने पर हुआ विवाद

पड़ताल में सामने आया कि आरोपी सुहैल खान ने भगवान को लेकर कुछ अभद्र टिप्पणी की थी। जब ज्ञानेंद्र कुमार ने इस बात का कड़ा विरोध जताया, तो आरोपी सुहैल भड़क गया और उसने गुस्से में आकर ज्ञानेंद्र की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में चिल्लाते हुए वहां से भागा।

पुलिस चौकी पहुंचकर बचाई जान

हमले के बाद अपनी जान बचाने के लिए घायल ज्ञानेंद्र दौड़ते हुए गल्ला मंडी पुलिस चौकी पहुंचा। पीड़ित को लहूलुहान हालत में देखकर वहां हड़कंप मच गया। फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि इस घटना के संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

Anju Kunwar

Learn More →