मुरादाबाद में मौसम की मार से प्रभावित किसानों को मिलेगा करोड़ो का मुआवजा

मुरादाबाद में मौसम की मार से प्रभावित किसानों को मिलेगा करोड़ो का मुआवजा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल बर्बाद होने से प्रभावित हुए किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रशासन द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार जिले में हजारों किसानों को करोड़ों रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।

मुरादाबाद में मौसम की मार से प्रभावित किसानों को मिलेगा करोड़ो का मुआवजा

बाढ़ और चक्रवात से हुआ था भारी नुकसान

जिले में पिछले दिनों आई बाढ़, भारी बारिश और चक्रवात की वजह से बड़े पैमाने पर खेती को नुकसान पहुंचा था। सरकारी आकलन के मुताबिक, इन आपदाओं के कारण लगभग 1,395 हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसलें तबाह हो गई थीं। स्थिति का जायजा लेने के लिए स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र का सर्वे करवाया था, जिसके बाद नुकसान का सटीक आंकड़ा सामने आया।

हजारों किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने कुल 5,884 प्रभावित किसानों की सूची तैयार की है। इन सभी किसानों को कुल 2 करोड़ 58 लाख 77 हजार 724 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रशासन की ओर से यह मुआवजा राशि सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

तहसीलों में बांटे गए प्रमाण पत्र

जिले की चारों तहसीलों—मुरादाबाद सदर, कांठ, ठाकुरद्वारा और बिलारी के किसानों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मुरादाबाद सदर तहसील के सौ किसानों के साथ-साथ अन्य तीनों तहसीलों के चयनित किसानों को मुआवजा प्रमाण पत्र भी वितरित किए जा चुके हैं, ताकि किसानों को वित्तीय सहायता मिलने की पुष्टि हो सके।

Anju Kunwar

Learn More →