जेएनयू में कांग्रेस सांसद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर जोरदार प्रदर्शन

जेएनयू में कांग्रेस सांसद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर जोरदार प्रदर्शन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में कांग्रेस सांसद और पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर महिला छात्रों द्वारा यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद माहौल गरमा गया है। पुलिस जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित सांसद के आवास के बाहर एक आधिकारिक नोटिस भी चस्पा किया है। यह कार्रवाई 11 छात्राओं की शिकायतों और एफआईआर दर्ज होने के बाद सामने आई है।

जेएनयू में कांग्रेस सांसद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर जोरदार प्रदर्शन

इस गंभीर मामले को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों और विभिन्न संगठनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जेएनयू इकाई ने मुख्य द्वार पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई।

एबीवीपी ने उठाए राजनीतिक नारे पर सवाल

प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ जैसे नारों पर तीखे सवाल खड़े किए। संगठन ने आरोप लगाया कि जब मामला पार्टी के किसी सांसद या पदाधिकारी से जुड़ा होता है, तो पार्टी चुप्पी साध लेती है। एबीवीपी जेएनयू इकाई के अध्यक्ष मयंक पंचाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को केवल चुनावी भाषणों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।

आंतरिक जांच के बाद हो चुकी है बर्खास्तगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्राओं की शिकायतों पर एक आंतरिक समिति की जांच के बाद सांसद को उनकी नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है और मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। एबीवीपी जेएनयू इकाई के सचिव प्रवीण कुमार पीयूष ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का राजनीतिक रसूख कानून की नजरों से बचने का आधार नहीं बन सकता। उन्होंने बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की है।

Anju Kunwar

Learn More →