यूट्यूबर सौरव जोशी ने पत्नी को पेट डॉग के बर्तन में पानी पिलाने पर दी सफाई

यूट्यूबर सौरव जोशी ने पत्नी को पेट डॉग के बर्तन में पानी पिलाने पर दी सफाई

प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरव जोशी अपने हालिया व्लॉग के बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को अपने पालतू कुत्ते के कटोरे से पानी पीने का टास्क दिया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने नाराजगी जताई, जिसके बाद यूट्यूबर ने इस पर खुलकर अपनी बात रखी है।

यूट्यूबर सौरव जोशी ने पत्नी को पेट डॉग के बर्तन में पानी पिलाने पर दी सफाई

व्लॉग में क्या हुआ था?

अपने लेटेस्ट व्लॉग में सौरव जोशी अपनी पत्नी और भाइयों के साथ ‘ट्रुथ एंड डेयर’ खेल रहे थे। खेल के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी अवंतिका को अपने पेट डॉग ‘ओरियो’ के बर्तन में पानी पीने का डेयर दिया था। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

सौरव जोशी ने दी सफाई

आलोचनाओं का जवाब देते हुए सौरव ने अपने नए व्लॉग में स्पष्ट किया कि उस बर्तन को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह धोया गया था। उन्होंने कहा कि उनके घर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे और उनका पूरा परिवार अपने पालतू कुत्ते को परिवार के एक सदस्य की तरह मानता है और वे कई बार डॉगी की प्लेट से चीजें खा भी चुके हैं।

यूट्यूब पर लोकप्रियता

सौरव जोशी देश के सबसे जाने-माने और लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक हैं, जिनके चैनल पर बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर जुड़े हुए हैं। उनके दैनिक व्लॉग्स को उनके चाहने वाले काफी पसंद करते हैं, हालांकि कई बार उनके वीडियो किसी न किसी वजह से चर्चा और विवादों का हिस्सा भी बन जाते हैं।

Anju Kunwar

Learn More →