सर्दी के मौसम में घर पर बनाएं स्वादिष्ट राजस्थानी मसाला मक्की की बाटी

सर्दी के मौसम में घर पर बनाएं स्वादिष्ट राजस्थानी मसाला मक्की की बाटी

सर्दियों के मौसम में मक्की का आटा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस मौसम में आप पारंपरिक राजस्थानी मक्की की बाटी को एक मसालेदार और बेहतरीन ट्विस्ट देकर तैयार कर सकते हैं। यह रेसिपी बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम बनती है, जिसे गरमागरम कढ़ी या फिर तीखी लहसुन की चटनी के साथ परोसने पर इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है।

सर्दी के मौसम में घर पर बनाएं स्वादिष्ट राजस्थानी मसाला मक्की की बाटी

बाटी के लिए मक्के का आटा तैयार करने की विधि

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मक्के का आटा लें और उसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसके बाद इसमें हल्का दरदरा कुटा हुआ साबुत धनिया, जीरा, सौंफ, कसूरी मेथी, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, हींग और पापड़ खार डालें। अब इसमें थोड़ा सा घी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हुए इस आटे को हथेलियों की मदद से 5 से 7 मिनट तक अच्छी तरह मसलकर गूंथ लें ताकि यह न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ढीला।

मसालेदार स्टफिंग और पकाने की प्रक्रिया

आलू और मटर की स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार करने के लिए कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें हींग, जीरा और हरी मटर डालकर भूनें, फिर उबला हुआ मैश किया हुआ आलू, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। धीमी आंच पर मसालों को पकाने के बाद हरा धनिया डालें। अब मक्के के आटे की लोई बनाकर उसमें यह स्टफिंग भरें और इसे गोल बाटी का आकार दें। इन बाटियों को लगभग 10 मिनट तक स्टीम करें और फिर धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक सेंक लें।

Anju Kunwar

Learn More →