एआई एजेंट सुरक्षा: भारत की अधिकांश कंपनियां हुईं सुरक्षा घटनाओं का शिकार, रिपोर्ट में खुलासा

एआई एजेंट सुरक्षा: भारत की अधिकांश कंपनियां हुईं सुरक्षा घटनाओं का शिकार, रिपोर्ट में खुलासा

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 92 प्रतिशत कंपनियों को पिछले एक साल के दौरान एआई एजेंट से जुड़ी सुरक्षा संबंधी घटनाओं का सामना करना पड़ा है। हालांकि, इन सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के मामले में अधिकांश संगठन पीछे नजर आए और केवल एक तिहाई से कुछ अधिक कंपनियां ही एक दिन के भीतर इन घटनाओं पर नियंत्रण पाने में सफल रहीं।

एआई एजेंट सुरक्षा: भारत की अधिकांश कंपनियां हुईं सुरक्षा घटनाओं का शिकार, रिपोर्ट में खुलासा

सुरक्षा मामलों में तैयारियों की स्थिति

देश के 500 सुरक्षा प्रमुखों के साथ बातचीत के आधार पर तैयार की गई सर्विसनाउ की रिपोर्ट ‘डिप्लायड बट अनगवर्न्ड: द स्टेट आफ एजेंटिक सिक्योरिटी इन इंडिया’ में यह अहम खुलासे हुए हैं। इस सर्वे में शामिल देश के आधे सुरक्षा प्रमुखों ने एआई एजेंट की सुरक्षा व्यवस्था को स्थापित होने का दावा किया है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। रिपोर्ट के अनुसार, इस व्यवस्था में कई गंभीर खामियां भी मौजूद हैं।

निगरानी और जवाबदेही की कमी

सर्वे के मुताबिक, केवल 19 प्रतिशत कंपनियों में ही एजेंटिक एआई सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने के लिए किसी एक व्यक्ति को नामित किया गया है। इसके अलावा, सिर्फ 18 प्रतिशत कंपनियों के पास अपने सभी एआई एजेंटों की निगरानी के लिए कोई एकीकृत प्रणाली मौजूद है।

स्वचालित सुरक्षा व्यवस्था के आंकड़े

  • केवल 30 प्रतिशत कंपनियां ऐसी स्वचालित व्यवस्था का उपयोग करती हैं, जो सुरक्षा जांच पूरी होने तक एआई एजेंट को कार्य शुरू करने से रोकती हैं।
  • लगभग 47 प्रतिशत कंपनियां ही ऐसी हैं जो मांगे जाने पर सुरक्षा से जुड़े तमाम साक्ष्य उपलब्ध कराने में सक्षम हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि देश की बढ़ती एआई संबंधी महत्वाकांक्षाओं के साथ-साथ कंपनियों को अपनी आंतरिक प्रणालियों को भी मजबूत करना होगा। व्यवसायों को तैनात किए गए एआई एजेंटों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनका सही ढंग से प्रबंधन करने के लिए अपनी क्षमताओं को और अधिक विकसित करने की आवश्यकता है।

Anju Kunwar

Learn More →