प्रेग्नेंसी में रुकावट बन सकती हैं पुरुषों की ये आदतें, गाइनेकोलॉजिस्ट ने दी जानकारी

प्रेग्नेंसी में रुकावट बन सकती हैं पुरुषों की ये आदतें, गाइनेकोलॉजिस्ट ने दी जानकारी

शादी के बाद माता-पिता बनने का सपना हर जोड़े के लिए बेहद खास होता है। फैमिली प्लानिंग के दौरान कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद गर्भधारण नहीं हो पाता है। ऐसे में अक्सर केवल महिला को ही जिम्मेदार मान लिया जाता है और जांच भी उसी की करवाई जाती है, जबकि विशेषज्ञ बताते हैं कि इसके लिए दोनों की सेहत समान रूप से मायने रखती है।

प्रेग्नेंसी में रुकावट बन सकती हैं पुरुषों की ये आदतें, गाइनेकोलॉजिस्ट ने दी जानकारी

स्मोकिंग और निकोटिन का असर

विशेषज्ञों के अनुसार, सिगरेट पीने की आदत पुरुषों की फर्टिलिटी को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। सिगरेट में मौजूद निकोटिन स्पर्म की सेहत और उनकी गुणवत्ता को नुकसान पहुंचा सकता है। स्पर्म की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर गर्भधारण करने में परेशानी आ सकती है, इसलिए बेबी प्लान करते समय इस आदत से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है।

शराब का अत्यधिक सेवन

कभी-कभार शराब पीना और नियमित रूप से अत्यधिक मात्रा में सेवन करना दोनों अलग बातें हैं। यदि किसी पुरुष को बहुत अधिक शराब पीने की आदत है, तो यह स्पर्म की क्वालिटी पर बुरा असर डाल सकता है। स्वस्थ स्पर्म के अभाव में प्रेग्नेंसी ठहरने में कठिनाई हो सकती है।

प्राइवेट पार्ट्स तक अधिक गर्मी पहुंचना

रोजमर्रा की कुछ अनजाने आदतें भी पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। उदाहरण के लिए, बहुत गर्म पानी से नहाना या लंबे समय तक लैपटॉप को गोद में रखकर काम करना। इन गतिविधियों के कारण प्राइवेट पार्ट्स के आसपास अधिक गर्मी पहुंचती है, जिससे स्पर्म के निर्माण की प्रक्रिया बाधित हो सकती है।

खराब खानपान और शारीरिक सक्रियता की कमी

यदि दिनचर्या में फिजिकल एक्टिविटी बिल्कुल नहीं है और खानपान में लगातार जंक फूड शामिल रहता है, तो यह सेहत के साथ-साथ स्पर्म क्वालिटी पर भी असर डालता है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि संतुलित और घर का बना भोजन खाना चाहिए तथा नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए ताकि समग्र स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

दंपति दोनों की जांच जरूरी

लंबे समय तक सफलता न मिलने पर केवल महिला की जांच करवाना उचित नहीं है। पुरुषों में स्पर्म काउंट या गुणवत्ता से जुड़ी समस्याएं भी रुकावट बन सकती हैं। ऐसी स्थिति में पति और पत्नी दोनों को डॉक्टर से मिलकर आवश्यक मेडिकल जांच करवानी चाहिए ताकि सही कारण का पता लगाया जा सके।

Anju Kunwar

Learn More →