केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (CPRI) ने विभिन्न सरकारी पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

पदों का विवरण और कुल रिक्तियां
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 110 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें इंजीनियरिंग ऑफिसर, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, तकनीशियन, टेक्निकल अटेंडेंट, असिस्टेंट ग्रेड और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद शामिल हैं। विभिन्न श्रेणियों के अनुसार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
- इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1 (इलेक्ट्रिकल): 7 पद
- इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड 1 (सिविल): 1 पद
- इंजीनियरिंग असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल): 10 पद
- इंजीनियरिंग असिस्टेंट (मैकेनिकल): 1 पद
- साइंसिटिफिक असिस्टेंट: 2 पद
- टेक्नीशियन ग्रेड 1 (इलेक्ट्रिकल): 7 पद
- टेक्नीशियन ग्रेड 1 (मैकेनिकल): 2 पद
- टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड 1: 37 पद
- असिस्टेंट ग्रेड II: 29 पद
- मल्टी-टास्किंग स्टाफ ग्रेड 1: 14 पद
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। इंजीनियरिंग ऑफिसर के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री के साथ वैध GATE स्कोरकार्ड होना आवश्यक है। अन्य पदों के लिए 10वीं, आईटीआई, 3 वर्षीय डिप्लोमा, स्नातक (BA, BSc, B.Com, BBA, BBM, BCA) या संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार 25 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है।
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
इंजीनियरिंग ऑफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट और इंजीनियरिंग असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है। वहीं तकनीशियन, असिस्टेंट ग्रेड और टेक्निकल अटेंडेंट पदों के लिए शुल्क 700 रुपये है, जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और सभी आवश्यक जानकारी भरकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।

