केनरा बैंक ने स्नातक अपरेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित बैंक शाखाओं में युवाओं को अवसर मिलेगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता वाले आवेदक भी पत्रता पूरी करते हैं। शैक्षणिक योग्यता की गणना की तिथि 1 सितंबर निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना के नियमों के मुताबिक आवेदक का जन्म तय सीमा के भीतर होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड
चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या डिप्लोमा के प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची से गुजरना होगा। इसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की प्रशिक्षण अवधि के दौरान हर महीने 16,650 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर बैंक के नियमों के अनुसार कार्य सिखाया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी पात्रता मानदंडों और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

