लखनऊ में आरपीएफ और नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, सप्तक्रांति एक्सप्रेस से चार किलो चरस बरामद

लखनऊ में आरपीएफ और नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, सप्तक्रांति एक्सप्रेस से चार किलो चरस बरामद

राजधानी लखनऊ में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और नारकोटिक्स विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सप्तक्रांति एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। ट्रेन के जरिए बिहार से दिल्ली ले जाई जा रही करीब चार किलो चरस को बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार यह मादक पदार्थ उच्च कोटि का है।

लखनऊ में आरपीएफ और नारकोटिक्स की बड़ी कार्रवाई, सप्तक्रांति एक्सप्रेस से चार किलो चरस बरामद

आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार से आनंद विहार टर्मिनस जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस में दो संदिग्ध तस्कर सवार हैं जो भारी मात्रा में चरस लेकर जा रहे हैं। हालांकि मुखबिर द्वारा यह स्पष्ट नहीं बताया गया था कि वे दोनों किस कोच में यात्रा कर रहे हैं। इस पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों और नारकोटिक्स टीम ने सतर्कता बरती।

चारबाग स्टेशन पर की गई तलाशी अभियान

जैसे ही ट्रेन देर रात चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंची, आरपीएफ और नारकोटिक्स विभाग की टीमों ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। सभी बोगियों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान इंजन से तीसरे नंबर पर लगी सामान्य श्रेणी की बोगी में दो ऐसे व्यक्ति मिले जिनका हुलिया मुखबिर द्वारा बताए गए विवरण से पूरी तरह मेल खा रहा था।

पिट्ठू बैग से मिली प्रतिबंधित सामग्री

संदिग्ध पाए जाने पर दोनों यात्रियों के पास मौजूद पिट्ठू बैग की गहन तलाशी ली गई। बैग की जांच के दौरान उसमें से लगभग तीन किलोग्राम नौ सौ ग्राम से अधिक यानी करीब 3.931 किलोग्राम चरस बरामद हुई। अधिकारियों के मुताबिक यह चरस बहुत उच्च गुणवत्ता की है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग चार करोड़ रुपये आंकी गई है।

बिहार के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले के रूप में हुई है। इनमें से एक की उम्र 36 वर्ष है जिसका नाम अजय है और दूसरे की उम्र 19 वर्ष है जिसका नाम अभिषेक है। दोनों आरोपी इस प्रतिबंधित खेप को मोतिहारी से लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Anju Kunwar

Learn More →