तमिलनाडु जेलब्रेक मामला: दो और कैदी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

तमिलनाडु जेलब्रेक मामला: दो और कैदी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

तमिलनाडु के थेनी जिले में स्थित थेक्कमपट्टी जेल से भागे हुए कैदियों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों ने बुधवार को दो और फरार कैदियों को धर दबोचा, जिसके बाद इस मामले में कुल गिरफ्तारियों का आंकड़ा पंद्रह तक पहुंच गया है।

तमिलनाडु जेलब्रेक मामला: दो और कैदी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

गिरफ्तारी का पूरा घटनाक्रम

बीते सोमवार को थेक्कमपट्टी जिला शाखा जेल से कुल सत्रह कैदी जेल की सुरक्षा में तैनात प्रभारियों पर हमला करके फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मंगलवार को विभिन्न चरणों में कार्रवाई करते हुए कुल तेरह कैदियों को पकड़ लिया गया था। इसके बाद बुधवार को दो और कैदियों, पोनमुथु सेल्वम और रेजिना को गिरफ्तार कर लिया गया।

पहाड़ी इलाकों में ड्रोन से तलाश

पकड़े गए कैदियों से पूछताछ के आधार पर यह बात सामने आई थी कि बाकी बचे चार कैदी जेल के पीछे स्थित अम्मचियापुरम पहाड़ी पर छिपे हुए हैं। इस सुराग के मिलते ही पुलिस ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया। सैकड़ो पुलिस कर्मियों ने पहाड़ी के चारों तरफ से चढ़ाई करते हुए सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्र में छिपे कैदियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष दो अन्य की तलाश के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहाड़ी और दुर्गम इलाका होने के कारण विशेष टीमों को इस अभियान में लगाया गया है।

अदालत का फैसला

इससे पहले मंगलवार को पकड़े गए पांच कैदियों को थेनी और डिंडीगुल जिलों के पुलिस अधीक्षकों द्वारा पूछताछ के बाद आंडीपट्टी सिविल कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत के न्यायाधीश बासिल मोहम्मद ने मामले की सुनवाई करते हुए सभी आरोपियों को आगामी दस नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में थेक्कमपट्टी जेल भेजने का आदेश दिया।

Anju Kunwar

Learn More →