बिग बॉस 20: स्काउट को लेकर लव गिल पर भड़के काजी तौकीर, घर में मचा बड़ा हंगामा

बिग बॉस 20: स्काउट को लेकर लव गिल पर भड़के काजी तौकीर, घर में मचा बड़ा हंगामा

लोकप्रिय टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में एक बार फिर से रिश्तों और समीकरणों में बदलाव देखने को मिला है। इस बार शो के दौरान स्काउट को लेकर घर के अंदर का माहौल काफी गरमा गया। कंटेस्टेंट काजी तौकीर खान का एक अलग और गुस्से वाला रूप सामने आया, जब उन्होंने खुले तौर पर लव गिल पर अपनी भड़ास निकाली।

बिग बॉस 20: स्काउट को लेकर लव गिल पर भड़के काजी तौकीर, घर में मचा बड़ा हंगामा

रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान घर के अंदर तनाव का माहौल बन गया। सलमान खान द्वारा स्काउट को यह समझाने के बाद कि उन्हें लव से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, शो में एक नया विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद काजी तौकीर काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने सीधे तौर पर स्काउट को समझाया कि उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। काजी ने लव गिल के पास जाकर यह भी कहा कि वह स्काउट के साथ लव ट्रायंगल जैसी स्थिति न बनाएं और यह सब गलत है।

काजी और लव गिल के बीच तीखी बहस

जब काजी ने लव गिल पर गंभीर आरोप लगाए, तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। काजी ने चिल्लाते हुए कहा कि वह मुंह पर सच बोलेंगे और लव पर ड्रामा करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्काउट को सलाह दी कि वह अकेले खेलें और अपने परिवार तथा माता-पिता के लिए मजबूत बनकर दिखाएं। दूसरी ओर, लव गिल ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उनके चरित्र पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए और उन्हें इस मामले में बेवजह न घसीटा जाए।

आम्रपाली दुबे की भी हुई एंट्री

इस पूरे विवाद के बीच अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी बातचीत में शामिल हुईं। उन्होंने लव गिल से सवाल किया कि जब स्काउट ने टिप्पणी की थी, तब उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। हालांकि, लव ने आम्रपाली की बातों को ज्यादा तवज्जो नहीं दी, जिसके बाद आम्रपाली ने भी उन्हें समझाने से पीछे हटते हुए कहा कि अब वह अपनी मर्जी से जो चाहें कर सकती हैं। घर के अंदर चल रहे इस ड्रामे ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Anju Kunwar

Learn More →