बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ अपनी नई हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो एक ग्रामीण इलाके के खेत और डरावनी पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ शरद केलकर और वीरेंदर सक्सेना जैसे जाने-माने कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से भी काफी सराहना मिल रही है.

टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ का रिएक्शन
हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेता जैकी श्रॉफ ने खुलासा किया कि उनकी इस आने वाली फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद उनके बच्चों का क्या रिएक्शन था। उन्होंने बताया कि उनके बेटे टाइगर श्रॉफ ने ट्रेलर देखने के बाद उन्हें ‘वैरी गुड डैडी’ कहकर सराहा। इसके अलावा उनकी बेटी कृष्णा श्रॉफ ने भी फिल्म के ट्रेलर को पसंद किया और अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। जैकी श्रॉफ ने कहा कि उनके बच्चे हमेशा उनकी कला पर खुलकर अपनी राय रखते हैं.
नए निर्देशकों को मौका देने पर विचार
जैकी श्रॉफ ने इस फिल्म के युवा निर्देशक हरिस इम्तियाज खान की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि 25-26 साल के इस निर्देशक का आत्मविश्वास देखकर उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हां कह दिया था। उनका मानना है कि इंडस्ट्री में आने वाली नई पीढ़ी के युवाओं को पूरा मौका दिया जाना चाहिए और उनके काम का सम्मान करना चाहिए। फिल्म ‘काली खेती’ एक फिक्शन कहानी पर आधारित है और यह आगामी 20 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.

