उदयपुर में विदेशी महिला यूट्यूबर से अश्लील हरकत, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार और मांगी माफी

उदयपुर में विदेशी महिला यूट्यूबर से अश्लील हरकत, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार और मांगी माफी

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिने जाने वाले उदयपुर में एक विदेशी महिला यूट्यूबर के साथ शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। शहर में एक ऑटो चालक ने विदेशी महिला से अनुचित मांग की, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की हेकड़ी गायब हो गई और उसने कान पकड़कर अपनी गलती की माफी मांगी।

उदयपुर में विदेशी महिला यूट्यूबर से अश्लील हरकत, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार और मांगी माफी

महिला को सैर कराते समय की गई हरकत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाईलैंड से उदयपुर घूमने आई एक महिला यूट्यूबर को आरोपी ऑटो चालक पिछले दो दिनों से शहर के विभिन्न स्थानों की सैर करवा रहा था। इस दौरान ऑटो चालक ने महिला से ‘लिप किस’ की मांग की। महिला ने इस बात पर तुरंत आपत्ति जताई और मना किया, लेकिन आरोपी इसके बावजूद जिद करता रहा। यह पूरी घटना महिला के कैमरे में कैद हो गई और बाद में सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया।

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद मांगी माफी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उदयपुर पुलिस हरकत में आई और सूरजपोल थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में आने के बाद आरोपी के होश उड़ गए। पुलिस द्वारा जारी किए गए वीडियो में आरोपी अपना नाम आफताब बताते हुए नजर आ रहा है और अपने दोनों कान पकड़कर माफी मांग रहा है। वीडियो में उसने स्वीकार किया कि उसने गंभीर गलती की है जिसके लिए वह बेहद शर्मिंदा है। उसने यह भी कहा कि बाहर से आने वाले मेहमानों और महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए तथा भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

उदयपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्यटकों की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस तरह की घटनाओं से देश और शहर की छवि पर असर पड़ता है, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Anju Kunwar

Learn More →