दुबई के रेस्टोरेंट में परोसी जा रही है 24 कैरेट सोने के तड़के वाली दाल, जानें कीमत और स्वाद

दुबई के रेस्टोरेंट में परोसी जा रही है 24 कैरेट सोने के तड़के वाली दाल, जानें कीमत और स्वाद

दाल तड़का हम सभी के दैनिक भोजन का एक अहम हिस्सा रहा है, लेकिन क्या आपने कभी 24 कैरेट सोने से तैयार तड़के वाली दाल के बारे में सुना है? दुबई के एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में इस साधारण सी देसी डिश को बेहद शाही और लग्जरी अंदाज में परोसा जा रहा है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। इस खास दाल को परोसने का तरीका और इसकी कीमत दोनों ही इसे बेहद अलग बनाते हैं।

दुबई के रेस्टोरेंट में परोसी जा रही है 24 कैरेट सोने के तड़के वाली दाल, जानें कीमत और स्वाद

क्या है इस अनोखी दाल की खासियत और कीमत?

दुबई स्थित शेफ रणवीर बरार के रेस्टोरेंट ‘कश्कन’ में मिलने वाली इस स्पेशल दाल की कीमत 68 दिरहम यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 1700 रुपये है। इस डिश की सबसे बड़ी विशेषता इसका सर्विंग अंदाज है। इसे किसी सामान्य बर्तन में परोसने के बजाय लकड़ी की एक खास संदूक जैसी पेटी में रखा जाता है, जिसे ‘ट्रेजर बॉक्स’ नाम दिया गया है। रेस्टोरेंट के अनुसार, भारतीय संस्कृति में कीमती चीजों को संदूक में संभालकर रखने की पुरानी परंपरा रही है, इसी सोच को इस दाल की सर्विंग से जोड़ा गया है।

कैसे तैयार होता है 24 कैरेट सोने का तड़का?

इस लग्जरी दाल को बनाने में काली दाल का उपयोग किया जाता है, जो आमतौर पर दाल मखनी में डाली जाती है। इसमें 24 कैरेट सोने से तैयार किया गया विशेष घी का तड़का लगाया जाता है। इस खास घी को सोने के साथ लगभग 72 घंटे की प्रक्रिया के बाद तैयार किया जाता है। जब ग्राहक के सामने दाल सर्व की जाती है, तब उसके ऊपर इस शाही तड़के को डाला जाता है।

कैसा होता है इसका स्वाद?

दुबई के कई फूड और ट्रैवल क्रिएटर्स इस दाल का स्वाद चखने पहुंचे। उनके अनुभव के मुताबिक, दिखने में यह डिश काफी क्रीमी और भारी लग सकती है, लेकिन खाने में यह वैसी नहीं है। इसका स्वाद काफी हद तक दाल मखनी जैसा ही महसूस होता है क्योंकि इसमें मुख्य सामग्री वही इस्तेमाल होती है। फूड क्रिएटर्स का कहना था कि यह दाल काफी फ्लेवरफुल और स्वादिष्ट है, लेकिन खाने के बाद बहुत ज्यादा भारीपन महसूस नहीं कराती।

दाल में सोने का इस्तेमाल क्यों?

भारत से मंगाई गई दाल में सोने का तड़का लगाने का मुख्य उद्देश्य दुबई की लग्जरी लाइफस्टाइल और पसंद को दर्शाना है। रेस्टोरेंट का प्रयास यह है कि दाल का मूल और पारंपरिक स्वाद वैसा ही बना रहे जैसा भारत में मिलता है, लेकिन इसे एक अनोखा और शाही रूप दे दिया जाए। इसकी अनूठी सर्विंग शैली और इसकी कीमत इसे अन्य सभी सामान्य रेस्टोरेंट की डिशेज से बिल्कुल अलग खड़ा करती है।

Anju Kunwar

Learn More →