बदली दर्शकों की आदतें: बीबीसी ने सीबीबीज ब्रांड के लिए बदली रणनीति

बदली दर्शकों की आदतें: बीबीसी ने सीबीबीज ब्रांड के लिए बदली रणनीति

आज के दौर में मीडिया संस्थानों और पारंपरिक व्यवसायों के सामने सबसे बड़ी चुनौती दर्शकों की बदलती आदतें हैं। यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि ब्रैंड-लॉयल्टी कभी भी अपने आप एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक स्थानांतरित नहीं होती है। यदि कोई प्रतिष्ठित संस्थान या व्यवसाय समय के साथ खुद को बदलती हुई आदतों के अनुरूप नहीं ढालता है, तो वह नई पीढ़ी के लिए अप्रासंगिक हो सकता है। लेगेसी को सुरक्षित बनाए रखने के कई बार ऐसे रास्ते अपनाने पड़ते हैं, जिससे अगली पीढ़ी उस तक आसानी से पहुंच सके।

बदली दर्शकों की आदतें: बीबीसी ने सीबीबीज ब्रांड के लिए बदली रणनीति

सीबीबीज और बच्चों की कहानियां

बीबीसी का प्री-स्कूल टीवी प्लेटफॉर्म सीबीबीज पांच साल या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए वर्ष 2002 में लॉन्च किया गया था। इसकी मूल फिलॉसफी खेल-खेल में बच्चों को सिखाने की रही है। यह प्लेटफॉर्म कहानियों, एनिमेशन, गानों और दैनिक जीवन की घटनाओं के माध्यम से बच्चों को गिनती, भाषा, दोस्ती, शेयरिंग और दयालुता जैसे मूल्य सिखाता है। इस तरह के सामग्री निर्माण के कारण इस संस्थान ने अभिभावकों के बीच एक विशेष विश्वास और प्रतिष्ठा हासिल की थी। एक समय ब्रिटेन में बीबीसी पर बच्चों के सोने के समय यानी बेड-टाइम स्टोरीज देखना एक पारिवारिक परंपरा की तरह था। माता-पिता खुद इन कार्यक्रमों को देखकर बड़े हुए, फिर उन्होंने अपने बच्चों को भी वही दिखाया और इसके माध्यम से दादा-दादी से लेकर पोते-पोतियों तक की पीढ़ियां बीबीसी से जुड़ी रहीं।

दर्शकों की पसंद में बदलाव और घटती पहुंच

समय बीतने के साथ दर्शकों का व्यवहार बदल चुका है। आज के बच्चे किसी पसंदीदा कार्यक्रम के तय समय पर प्रसारित होने का इंतजार करने के बजाय यूट्यूब, नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ बड़े हो रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, युवा अभिभावकों समेत 16 से 34 आयु वर्ग के दर्शकों के बीच बीबीसी की साप्ताहिक पहुंच वित्तीय वर्ष 2021-22 के 81 प्रतिशत से घटकर 2025-26 में 63 प्रतिशत पर आ गई है। इस बदलाव के कारण दशकों पुरानी लेगेसी वाले इस संस्थान को भी अपनी डिस्ट्रीब्यूशन रणनीति में बड़ा बदलाव करना पड़ा है।

बदली दर्शकों की आदतें: बीबीसी ने सीबीबीज ब्रांड के लिए बदली रणनीति

नेटफ्लिक्स के साथ नई साझेदारी

पारंपरिक युवा परिवारों से यह उम्मीद करने के बजाय कि वे खुद चलकर बीबीसी के अपने प्लेटफॉर्म पर आएं, संस्थान ने अपने कॉन्टेंट को उस जगह पर ले जाने का फैसला किया जहां ये परिवार पहले से ही अपना अधिकांश समय बिता रहे हैं। इसके तहत बीबीसी ने नेटफ्लिक्स के साथ हाथ मिलाया है। एक विशेष प्रयोग के अंतर्गत दुनिया भर में (चीन, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को छोड़कर) नेटफ्लिक्स पर एक समर्पित सीबीबीज हब शुरू किया गया है। इस पर टेलेटबीज, हे डगी और नंबरब्लॉक्स जैसे बेहद पसंदीदा कैरेक्टर्स और शोज सहित कुल 24 चुनिंदा कार्यक्रम दिखाए जा रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि बीबीसी अपनी ओनरशिप पूरी तरह से ट्रांसफर नहीं कर रहा है और न ही अपना मुख्य प्लेटफॉर्म छोड़ रहा है। सीबीबीज का पूरा अनुभव अभी भी बीबीसी के अपने आईप्लेयर प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध रहेगा। इसके जरिए संस्थान यह सुनिश्चित करना चाहता है कि नेटफ्लिक्स और यूट्यूब के साथ बड़ी हो रही नई जेन-अल्फा पीढ़ी ऐसी न बन जाए जिसका बीबीसी से कोई सीधा रिश्ता ही न बचे।

Anju Kunwar

Learn More →