भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक को किया तलब:फेसबुक पेज पर लिखी पोस्ट के बाद विधायक रेनू बिष्ट ने दी सफाई, कहा गलती से हुई पोस्ट

यमकेश्वर से भाजपा विधायक रेणु बिष्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तलब किया है, फेसबुक पेज पर लिखी पोस्ट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विधायक रेनू बिष्ट से काफी नाराज थे,जिसके बाद उन्होंने रेनू बिष्ट को अध्यक्ष ने तलब किया था, दरअसल रेनू बिष्ट की फेसबुक पेज पर लिखी एक पोस्टर वायरल हो रही थी,जिसमें उन्होंने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कामों को लेकर टिप्पणी की थी, बिष्ट ने पोस्ट में लिखा था कि यमकेश्वर की जनता से पिछले 22 सालों से छल हो रहा है। यह पोस्ट जब वायरल हुई तो मामला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तक पहुंचा,उधर विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की पोस्ट को मुद्दा बनाकर भाजपा संगठन और सरकार को जमकर घेर लिया, इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक रेनू बिष्ट को स्पष्टीकरण के लिए तलब किया था, इसके बाद विधायक रेणु बिष्ट अपना स्पष्टीकरण देने शुक्रवार शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिली, रेनू बिष्ट ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि उनके सहायक ने बिना विश्वास में लिए यह पोस्ट लिखी थी,जिसको हटा दिया गया है।

ये लिखा था फेसबुक पोस्ट पर

पिछले दिनों विधायक रेनू बिष्ट ने अपनी फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कामों को लेकर टिप्पणी की थी,उन्होंने लिखा था कि पिछले 20-22 सालों से यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, यहां की जनता से पिछले 20-22 सालों से छल हो रहा है,जबकि ये सीट बीजेपी के कब्जे में रही है,खुद रेनू बिष्ट यहां से भाजपा विधायक हैं, रेनू बिष्ट की यह पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गई ,विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया, विपक्ष ने कहा कि भाजपा की विधायक ने सरकार की पोल खोल दी है, उनके खुद के विधायक विकास न होने की बात कह रहे हैं, जब यह मामला प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तक पहुंचा तो उन्होंने रेनू बिष्ट को तलब कर लिया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा, देर शाम हुई इस मुलाकात में भाजपा विधायक रेनू बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को अपना स्पष्टीकरण दिया है। स्पष्टीकरण में रेनू बिष्ट ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि उनके सहायक ने बिना उन्हें भरोसे में लिए यह पोस्ट लिखी थी उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं थी, इसलिए पोस्ट को हटा दिया है उन्होंने यह भी कहा कि यमकेश्वर विधानसभा में जितने भी काम हुए हैं वह भाजपा सरकार के दौरान हुए हैं।

 

Anju Kunwar

Learn More →

You May Have Missed!

0 Minutes60 हजार मोबाइल एप में मिला मैलवेयर, तुरंत चेक करें अपना फोन, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
टेक्नोलॉजी
60 हजार मोबाइल एप में मिला मैलवेयर, तुरंत चेक करें अपना फोन, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
0 Minutesभारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे:न्यूजीलैंड को छठा झटका...शमी ने लिया तीसरा विकेट, स्कोर 60/6
उत्तराखंड कुमाऊं गढ़वाल टेक्नोलॉजी ताज़ा खबर देश/दुनिया मनोरंजन राजनीति राज्य लाइफ स्टाइल लोककला/साहित्य विविध व्यापार स्पोर्ट्स हेल्थ
IND W vs BAN W: T20 WC से पहले Richa Ghosh’s के बल्ले से मची खलबली, भारत ने बांग्लादेश को 52 रन से हराया
0 Minutes27 जनवरी से बदलेगा शेयर बाजार का नियम, जानें इसका आम निवेशकों पर क्या असर पड़ेगा?
उत्तराखंड कुमाऊं गढ़वाल टेक्नोलॉजी ताज़ा खबर देश/दुनिया मनोरंजन राजनीति राज्य लाइफ स्टाइल लोककला/साहित्य विविध व्यापार स्पोर्ट्स हेल्थ
Budget Session 2023 Live: विपक्ष द्वारा अडानी समूह विवाद पर चर्चा की मांग के बाद सांसदों को नोटिस दिया गया था।
0 Minutesफारूक अब्दुल्ला ने की राहुल गांधी की शंकराचार्य से तुलना
उत्तराखंड कुमाऊं गढ़वाल टेक्नोलॉजी ताज़ा खबर देश/दुनिया मनोरंजन राजनीति राज्य लाइफ स्टाइल लोककला/साहित्य विविध व्यापार स्पोर्ट्स हेल्थ
राहुल गांधी संसद के एक माननीय सदस्य हैं; उन्हें पप्पू मत कहो, अधीर रंजन को अमित शाह की नसीहत है.