लोकप्रिय टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों दर्शकों के बीच अपनी सामग्री और गतिविधियों को लेकर काफी चर्चा में बना हुआ है। शो की शुरुआत से लेकर अब तक काफी वक्त बीत चुका है और घर के अंदर लगातार नए घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में समाप्त हुए वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने घर के कई सदस्यों के खेल, उनके रवैये और उनके बर्ताव पर अपनी बात रखी, जहां उन्होंने कुछ कंटेस्टेंट की क्लास ली तो कुछ की तारीफ भी की। इसी बीच, सोशल मीडिया पर सामने आई लाइव फीड रिपोर्ट के आधार पर इस हफ्ते के टॉप 5 कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ गए हैं, जिन्हें जनता ने वोटों के जरिए सबसे ज्यादा प्यार दिया है।

इस हफ्ते के टॉप 5 चहेते कंटेस्टेंट की सूची
सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले शीर्ष पांच प्रतिभागियों में काजी तौकीर पहले स्थान पर काबिज हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर उदिति सिंह और तीसरे स्थान पर मैरी कॉम का नाम शामिल है, जिनका खेल अब धीरे-धीरे और खुलकर सामने आ रहा है। इस सूची में चौथे स्थान पर अरिश्फा खान और पांचवें स्थान पर लव गिल अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
वीकेंड का वार में सलमान खान का गुस्सा और कंटेस्टेंट का बर्ताव
हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान का सबसे ज्यादा गुस्सा काजी तौकीर पर फूटा। सलमान खान ने स्काउटओपी (ScoutOP) के कान में कथित तौर पर गंदे तरीके से थूकने के मामले को लेकर काजी तौकीर की जमकर क्लास लगाई। इसके अलावा, सलमान ने काजी के स्टैंड लेने के बदलते रवैये पर भी गंभीर सवाल उठाए और यह भी कहा कि जब गुल्लू और नकुल के बीच झगड़ा हो रहा था, तब वह वहीं बैठकर खाना खा रहे थे और उठे तक नहीं थे।
घर से बेघर होने वाले सदस्य और सफर
बिग बॉस 20 के घर में शुरुआत में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली थी। शो के दौरान अब तक रोहेद खान, ईशा रिखी और मिड एविक्शन का शिकार हुईं रीति तिवारी बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा, मनीष गोयल और नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, लेकिन बाद में नकुल के भी घर से बेघर होने की खबरें सामने आईं। अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, खुशी दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA, आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर और उदिति सिंह जैसे प्रतिभागी बचे हुए हैं, और अमन गांधी के भी बाहर होने की चर्चाएं हैं।

