ऑस्टेलियाई पीएम ने की प्रधानमंत्री मोदी के ऊर्जा प्रयासों की सराहना, कहा- ऐतिहासिक रही है प्रगति

ऑस्टेलियाई पीएम ने की प्रधानमंत्री मोदी के ऊर्जा प्रयासों की सराहना, कहा- ऐतिहासिक रही है प्रगति

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में ऊर्जा की पहुंच में हुई ऐतिहासिक वृद्धि की सराहना की है। उनका यह बयान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते संबंधों और वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य के संदर्भ में सामने आया है।

ऑस्टेलियाई पीएम ने की प्रधानमंत्री मोदी के ऊर्जा प्रयासों की सराहना, कहा- ऐतिहासिक रही है प्रगति

न्यूयार्क में एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट के एक कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के दौरान देश में जितने बड़े पैमाने पर लोगों को ऊर्जा तक पहुंच प्राप्त हुई है, वैसी मिसाल मानव इतिहास में किसी अन्य दशक, क्षेत्र या देश में देखने को नहीं मिलती है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो के अनुसार उन्होंने दोनों देशों के बीच करीबी और लगातार मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों का भी विशेष रूप से जिक्र किया।

वैश्विक चुनौतियों के बीच स्थिर ऊर्जा आपूर्ति

यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पूरी दुनिया में ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा दबाव बना हुआ है। अमेरिका, इजरायल और ईरान से जुड़े इस संघर्ष के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पर भी प्रभाव पड़ा है। इस वजह से पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों को ऊर्जा की कमी का गंभीर सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद, इन तमाम वैश्विक और क्षेत्रीय बाधाओं के बीच भारत के भीतर ऊर्जा की आपूर्ति काफी हद तक स्थिर बनी हुई है।

आयात स्रोतों में विविधता पर जोर

भारत सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए आयात के स्रोतों को व्यापक रूप से बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इससे पहले भारत द्वारा कुल 27 देशों से ऊर्जा का आयात किया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 41 देशों तक पहुंचा दिया गया है। सरकार की ओर से यह सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि देश के कोने-कोने में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु बनी रहे।

Anju Kunwar

Learn More →