सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले INDI गठबंधन को झटका, CJI ने विपक्षी नेताओं से मिलने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले INDI गठबंधन को झटका, CJI ने विपक्षी नेताओं से मिलने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट मार्च से ठीक पहले INDI गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने विपक्षी नेताओं के मिलने के अनुरोध को ठुकराते हुए उन्हें याचिका दायर करने की सलाह दी है।

सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले INDI गठबंधन को झटका, CJI ने विपक्षी नेताओं से मिलने से किया इनकार

CJI ने मिलने से क्यों किया इनकार?

विपक्षी गठबंधन ने कथित चुनावी धांधली के मुद्दों को लेकर CJI को ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई थी और सोमवार शाम को मिलने का समय मांगा था। हालांकि, ईमेल के माध्यम से दिए गए जवाब में स्पष्ट किया गया कि अदालत के पास किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधिमंडल से इस तरह प्रशासनिक स्तर पर मिलने का अधिकार नहीं है। साथ ही यह भी कहा गया कि जिन विषयों को उठाया जा रहा है, वे पहले से ही अदालत के विचाराधीन हैं और उन पर सुनवाई चल रही है। सर्वोच्च अदालत ने यह भी दोहराया कि अदालत के दरवाजे हर नागरिक के लिए हमेशा खुले हैं और संस्था न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।

विपक्ष का मार्च और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

मुलाकात की अनुमति न मिलने के बावजूद विपक्षी दलों द्वारा मार्च निकाले जाने की संभावना है। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़ा हुआ है, जो कथित अनियमितताओं और अन्य मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। इससे पहले विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से भी मुलाकात कर चुका है।

राहुल गांधी की अपील

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मार्च को किसी एक दल का नहीं बल्कि सभी नागरिकों का आंदोलन बताया है। उनका यह भी कहना है कि इसके माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी दबाव बनाया जा रहा है, क्योंकि उनका आरोप है कि कुछ प्रक्रियाओं से सरकार को अनुचित लाभ मिला है।

Anju Kunwar

Learn More →