अभिनेता इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में दोनों हाल ही में एक टेलीविजन सिंगिंग रियलिटी शो के मंच पर नजर आए, जहां उन्होंने शो के दौरान जमकर मस्ती की। शो का एक नया प्रोमो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया है।

सामने आए प्रोमो वीडियो में दोनों अपनी फिल्म के एक लोकप्रिय गाने पर रोमांटिक अंदाज को रीक्रिएट करते दिखाई देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेंच पर बैठी जेनेलिया के पास पहुंचकर इमरान अपने होंठों से उनके ईयरिंग्स हटाते हैं। इस दृश्य को देखने के बाद वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और कुछ ने इस पर उत्साह भी जताया।
सोशल मीडिया पर मिया-जुली प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो क्लिप के ऑनलाइन सामने आने के बाद यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पल को लेकर मजेदार और हैरान करने वाले कमेंट्स किए, जबकि कई लोगों ने इसे केवल एक फिल्मी सीन का हिस्सा बताया। समर्थकों का कहना है कि यह केवल एक परफॉर्मेंस का हिस्सा है और इसे ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए।
फिल्म गनमास्टर जी9 की रिलीज
इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म गनमास्टर जी9 आगामी 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों के अलावा अपारशक्ति खुराना भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए इमरान और जेनेलिया पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ काम करते दिखाई देंगे।

